1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई; 10 नए मामले आए सामने

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई; 10 नए मामले आए सामने

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 12:55 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 12:55 pm IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई; 10 नए मामले आए सामने- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत, मृतकों की संख्या छह हुई; 10 नए मामले आए सामने

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये 57 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार की रात मौत हो गई। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि उत्तरी 24 परगना जिले के बेलघोरिया में एक अस्पताल में भर्ती 57 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की बुधवार की सुबह मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दूसरे व्यक्ति ने विदेश या देश के किसी अन्य राज्य की यात्रा नहीं की थी। 

उन्होंने बताया, ‘‘व्यक्ति पिछले 20 वर्षों से मधुमेह से पीड़ित था। वह गुर्दे की बीमारी से भी ग्रस्त था और उसे 23 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार के सदस्यों को पृथक रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि हुगली जिले में शेराफुली से दो व्यक्ति और पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एग्रा में एक अन्य व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है जिससे राज्य में इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोरोना वायरस से देश की लड़ाई के लिए 10 लाख रुपये दान किए। ममता बनर्जी ने कहा, "मैं विधायक और मुख्यमंत्री और सात बार सांसद होने के बाद भी वेतन नहीं लेती हूं. अपने सीमित संसाधनों से मैं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 5 लाख रुपये और राज्य के आपातकालीन राहत कोष में 5 लाख रुपये दान करती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत