1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिश्वत मामला: अदालत ने केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव को जमानत दी

रिश्वत मामला: अदालत ने केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव को जमानत दी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2016 06:10 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 06:10 pm IST

एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत दे दी।

Arvind Kejriwals principal secretary Rajendra Kumar- India TV Hindi
Arvind Kejriwals principal secretary Rajendra Kumar

दिल्ली: एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को जमानत दे दी। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके पर कुमार को राहत दी।

अदालत ने निर्देश दिया कि कुमार किसी गवाह से संपर्क करने का प्रयास नहीं करें और इस मामले की जांच को प्रभावित नहीं करें। सीबीआई ने एक निजी कंपनी को 50 करोड़ रुपए से अधिक के सरकारी ठेके दिलाने में कथित रूप से अनुचित फायदा पहुंचाने के मामले में चार जुलाई को कुमार और चार अन्य को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने कुमार के अलावा केजरीवाल कार्यालय के पूर्व उपसचिव तरूण शर्मा, कुमार के कथित करीबी सहयोगी अशोक कुमार, एक पीएसयू के प्रबंध निदेशक आरएस कौशिक को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कौशिक के पूर्ववर्ती और सरकारी उपक्रम इंटेलीजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जीके नंदा, निजी फर्म एंडिएवर्स सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिनेश कुमार गुप्ता और इसके सह मालिक संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता, शर्मा, अशोक कुमार और कौशिक ने भी अदालत में जमानत याचिकाएं दायर की हैं। सीबीआई ने पिछले साल दिसंबर में कुमार तथा अन्य के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत