1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. याकूब मेनन की फांसी का विरोध करने पर असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन जारी

याकूब मेनन की फांसी का विरोध करने पर असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन जारी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2016 07:45 pm IST,  Updated : Jul 27, 2016 07:45 pm IST

स्थानीय अदालत ने मुंबई धमाके के आरोपी याकूब मेनन को पिछले साल फांसी की सजा सुनाए जाने का विरोध किए जाने के मामले में AIMIM प्रमुख असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन जारी किया है।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi

हाजीपुर: स्थानीय अदालत ने मुंबई धमाके के आरोपी याकूब मेनन को पिछले साल फांसी की सजा सुनाए जाने का कड़ा विरोध किए जाने के मामले में AIMIM प्रमुख और सांसद असाउद्दीन ओवैसी के खिलाफ सम्मन जारी करते हुए उन्हें आगामी 11 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने को कहा है।

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी राजेश पाण्डेय ने आज गत वर्ष 31 जुलाई को स्थानीय अधिवक्ता राजीव कुमार शर्मा द्वारा दायर एक परिवाद की आज सुनवाई करते हुए ओवैसी को आगामी 11 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

शर्मा ने भादंवि की धारा 153 ए के तहत 31 जुलाई 2015 को एक परिवाद ओवैसी सहित चार लोगों को आरोपी बनाया था, पर अदालत ने तीन अन्य को साक्ष्य के अभाव में इस मामले से अलग करते हुए हुए केवल ओवैसी को सम्मन जारी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत