1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PAK की फायरिंग का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ढेर किए 9 पाकिस्तानी रेंजर्स

PAK की फायरिंग का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ढेर किए 9 पाकिस्तानी रेंजर्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 21, 2016 05:01 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 07:44 pm IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में फिर सीज़फायर का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीजफायर उल्लंघन पर

ceasefire violation- India TV Hindi
ceasefire violation

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में फिर सीज़फायर का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। बार-बार सीजफायर का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी रेंजर्स को बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीजफायर उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी फायरिंग की जिसमें 9 पाक रेंजर्स की मौत हो गई है जबकि पाक रेंजर्स के 5 जवान घायल हुए हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एलओसी पर कल शाम से ही फायरिंग चल रही है। तीन पाक रेंजर्स की मौत के बाद पाकिस्तान बौखला गया है और हैवी मोर्टार से फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में एक बीएसएफ का एक जवान जख्मी हो गया है। जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास 12 बजकर 40 मिनट से भारतीय सैन्य चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अंधाधुंध गोलियां चलायीं।’’ उन्होंने कहा, ‘भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलीबारी अब भी जारी है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत