
सरकार की आलोचना उसके अचानक किए गए फैसले को लेकर हो रही है जिसने घरों और कारोबारियों को समान रूप से परेशान कर दिया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा, "देश में अराजकता जैसी स्थिति है।" आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे कतार में खड़े अशिक्षित लोगों की मदद करें।
विमुद्रीकरण का राजनीतिक असर भी दिखने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला उन पर भारी पड़ता दिख रहा है। देश में 500 और 1,000 रुपये के नोटों को प्रचलन से बाहर करने के फैसले के बाद सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर मोदी के तीन लाख से अधिक फालोअर ने उनका साथ छोड़ दिया है। ट्विटर की ओर से प्राप्त सूचना के मुताबिक, मोदी के नोट संबंधी ऐलान के बाद ट्विटर पर उनके 3,13,312 फॉलोअर ने उनका साथ छोड़ दिया। मोदी के ट्विटर पर 2.4 करोड़ से अधिक फॉलोअर रहे हैं।
आगे पढ़ें, किसी को पड़ा दिल का दौरा तो कोई गिरकर मरा