1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ATM पे ठेलम ठेल, पैसा नहीं आया निकल गया तेल

ATM पे ठेलम ठेल, पैसा नहीं आया निकल गया तेल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 12, 2016 07:50 am IST,  Updated : Nov 12, 2016 07:55 am IST

नई दिल्ली: 500 और 1000 के नोट को बंद करने के फ़ैसले के बाद शुक्रवार को देश के हर बैंक, डाकखाने और एटीएम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लेकिन ज़्यादातर लोगों को ख़ाली हाथ

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने पुराने नोट बदलवाने के लिए लोगों की कतार में शामिल होकर सबको चौंका दिया। राहुल को कतार में देख मीडियाकर्मी जब उनके पास पहुंचे और यहां खड़े होने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा, "मैं पुराने नोट बदलवाने और 4,000 रुपये लेने आया हूं।"

उन्होंने उनके कतार में लगते ही दूसरे लोगों को वहां से हटाने वाले बैंक अधिकारियों की आलोचना की और झल्लाते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि कौन जानना चाहता है कि वह कतार में क्यों खड़े हैं। राहुल ने कहा, "मैं कतार में खड़े रहना चाहता हूं..लोग बहुत मुश्किल में हैं, घंटों से खड़े हैं। मैं यहां क्यों खड़ा हूं, यह न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझेंगे और न बड़े मीडिया हाउसों के आपके करोड़पति मालिक समझेंगे।" 

ट्विटर पर मोदी के तीन लाख से अधिक फालोअर छोड़ साथ, अगली स्लाइड में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत