1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: कर्फ्यू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

कश्मीर: कर्फ्यू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2016 12:34 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 12:34 pm IST

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को लगातार 36वें दिन जारी कर्फ्यू से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रशासन ने सोपोर, हंदवाड़ा, त्रेहगाम और अवंतिपोरा सहित घाटी में 10 जिला

curfew
- India TV Hindi
curfew

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में शनिवार को लगातार 36वें दिन जारी कर्फ्यू से जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्रशासन ने सोपोर, हंदवाड़ा, त्रेहगाम और अवंतिपोरा सहित घाटी में 10 जिला मुख्यालयों में कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी रखा है।" पुराने श्रीनगर शहर में भी प्रतिबंध लगा हुआ है।

सुहैल अहमद नामक एक युवक की रात में अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। यह युवक श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के वाहन पर भीड़ द्वारा किए गए हमले में घायल हो गया था।

मजिस्ट्रेट के सुरक्षाकर्मी ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चला दी थी जिसमें यह युवक घायल हो गया था। घाटी में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहीं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत