1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लखीमपुर खीरी में भड़काऊ वीडियो से बवाल, बेमियादी कर्फ्यू जारी

लखीमपुर खीरी में भड़काऊ वीडियो से बवाल, बेमियादी कर्फ्यू जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 03, 2017 09:14 am IST,  Updated : Mar 03, 2017 09:14 am IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार शाम धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। साथ ही स्कूलों

Lakhimpur Khiri- India TV Hindi
Lakhimpur Khiri

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार शाम धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया। साथ ही स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, यह वीडियो बुधवार को ही सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसके बाद से शहर में तनाव था। इस मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार किया, लेकिन तनाव देखते हुए उनकी कोर्ट में पेशी कराने की बजाय जेल में ही रखा।

मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को दोपहर में चुपचाप जेल भेजे जाने से भड़के दूसरे समुदाय के लोग रात में सड़क पर उतर आए और शहर में जगह-जगह तोड़फोड़ की। इस दौरान गोली चलने से दो लोगों के घायल होने की घटना हो गई, इसे देखते हुए ही डीएम ने एहतियातन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया।

पुलिस के मुताबिक, शहर के ही एक छात्र ने दोस्त के साथ मिलकर भड़काऊ वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर लोड कर दिया। एक दिन पहले वीडियो वायरल होते ही तनाव के हालात बन गए थे। पहचान होने पर पुलिस ने एक आरोपी छात्र पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी उसके दोस्त को शहर से ही पकड़ लिया गया था।

लखनऊ से आईजी और डीआईजी लखीमपुर पहुंच गए हैं। लखीमपुर के हालात को काबू करने के लिए लखनऊ से आईजी जोन सतीश गणेश और डीआईजी रेंज प्रवीण कुमार को रवाना कर दिया गया है। अफसरों से कहा गया है कि वे हालात से निपटने के लिए सख्ती बरतें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत