1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज से अरूणाचल दौरे पर दलाई लामा, नाराज चीन के कान हुए खड़े

आज से अरूणाचल दौरे पर दलाई लामा, नाराज चीन के कान हुए खड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2017 07:55 am IST,  Updated : Apr 04, 2017 11:25 am IST

दलाई लामा का आज से तवांग दौरा शुरू होने से पहले चीन ने अपने कान खड़े कर लिए हैं तथा वह इस पर पैनी नजर रखे हुए है। वे 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक अरूणाचल में रहेंगे।

dalai lama
dalai lama

तो इसलिए तिब्बत से भागे थे दलाई लामा....

चीन ने कहा कि दलाई लामा 1959 में सशस्त्र विद्रोह के विफल होने के बाद तिब्बत से भारत भाग गए थे। चीन ने दलाई लामा के उस बयान को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि बढ़ती चीनी सैन्य कार्रवाई के कारण भागने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं था।

चीनी विदेश मंत्रालय ने उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जैसा सर्वविदित है 14 वें दलाई लामा एक चीन विरोधी अलगाववादी हैं, जो तिब्बत में मार्च 1959 में एक प्रतिक्रियावादी समूह के विफल सशस्त्र विद्रोह के बाद से लंबे समय से निर्वासन में हैं।

दलाई लामा के बयान के बारे में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में मंत्रालय ने कहा, उनके बयान चीन विरोधी अलगाववादी उद्देश्य की पूर्ति करते हैं और वे तथ्यों से परे हैं। उनके भारत में प्रवास पर मंत्रालय ने कहा, चीनी सरकार किसी भी देश के 14 वें दलाई समूह के चीन विरोधी अलगाववादी गतिविधियों के समर्थन का दृढ़ता से विरोध करती है।

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: केजरीवाल ने निजी केस के लिए सरकारी खजाने से मांगे 3.86 करोड़

मेरे केसरिया कपड़ों के कारण मेरे बारे में भ्रांतियां फैलाई गई: योगी आदित्यनाथ
जोधाबाई का चौंकाने वाला सच आया सामने, गोवा के लेखक ने किया बड़ा खुलासा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत