1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी: पहला कैशलेस प्रदेश बना यह केंद्र शासित प्रदेश

नोटबंदी: पहला कैशलेस प्रदेश बना यह केंद्र शासित प्रदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 21, 2016 10:21 am IST,  Updated : Dec 21, 2016 10:21 am IST

केंद्र शासित प्रदेश दमन व द्वीव देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र बन गया है।

daman and diu becomes first cashless state after...- India TV Hindi
daman and diu becomes first cashless state after demonetization

नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश दमन व द्वीव देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र बन गया है। अरब सागर में स्थित इस छोटे से दीव में 25,000 से अधिक परिवार रहते हैं जिन्हें नकदीरहित लेनदेन के फायदों के बारे में बताया व समझाया गया है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहिर ने दमन व दीव को देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र बनाने के लिए यहां के प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है। प्रशासन ने यहां वाई-फाई सेवा शुरू की और बीते 45 दिनों में 32,000 से अधिक पर्यटकों ने 3500 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया है।

सरकारी बयान के अनुसार अहिर ने दमन व दीव में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और कडैया में तटीय पुलिस थाने का उद्घाटन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत