1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डायन करार दी गईं 3 महिलाओं की हत्या पर 7 को मृत्युदंड

डायन करार दी गईं 3 महिलाओं की हत्या पर 7 को मृत्युदंड

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2016 08:58 pm IST,  Updated : May 16, 2016 08:58 pm IST

कोलकाता:वर्ष 2012 में डायन बताकर तीन महिलाओं की हत्या करने के मामले में सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर की एक अदालत ने सात लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इनमें एक महिला भी

law- India TV Hindi
law

कोलकाता:वर्ष 2012 में डायन बताकर तीन महिलाओं की हत्या करने के मामले में सोमवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर की एक अदालत ने सात लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई। इनमें एक महिला भी शामिल है। मामले के अन्य सात दोषियों में से छह को आजीवन कारावास और एक महिला को नौ साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है।

मौत की सजा कलकत्ता उच्च न्यायालय की पुष्टि के अधीन है। घटना अक्टूबर 2012 में दासपुर इलाके में घटित हुई थी। एक जन पंचायत ने फूलमनी सिंह (70), उनकी बेटी सांबरी (40) और बहू (40), जिनका नाम भी सांबरी था, को डायन करार दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इन तीनों महिलाओं को पीट पीटकर मार डाला था और शवों को नदी की तलहटी में फेंक दिया था।

इनके शव मिलने के बाद दो महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उन पर इन तीनों की हत्या का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत