मुंबई: दुनिया के लिए दाऊद भले ही अंडरवर्ल्ड डॉन हो लेकिन जब से वो मुम्बई से भागा है न ही अपनी माँ न ही अपने बाप और ना ही अपनी बहन की शादी में वो शरीक हो पाया है। कल 17 अगस्त को उसके दूसरे भांजे की शादी है लेकिन वो उसमे भी शरीक नहीं हो पायेगा। सूत्रों की माने तो स्काइप के जरिये वो भांजे की शादी में शरीक होगा और लाइव शादी देख सकेगा।
मुम्बई क्राइम ब्रांच ए टी एस और लोकल पुलिस की इस शादी पर खास नजर होगी कि आखिर कौन कौन इस शादी में शिरकत कर रहा है। उसका भाई इक़बाल कासकर इस शादी में रहेगा और उसी पर पूरी शादी का जिम्मा दिया गया है।
शादी का वलीमा यानि रिसेप्शन ट्यूलिप स्टार होटल में रखा गया है। वलीमा में शाही अंदाज़ में खाने का इंतजाम किया गया है और 10 तरह की फिश डिशेज़ और 15 तरह की बिरयानी होंगी जिसमे दाऊद की पसंद की मुगलई बिरयानी भी होगी। ख़बरों के मुताबिक शादी आलीशान तरीके से की जायेगी
शादी में ख़ास लोगों को बुलाया गया है।







