1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शाहीन बाग में अलग-अलग स्थान पर मिले 3 शव, एक की हुई पहचान

शाहीन बाग में अलग-अलग स्थान पर मिले 3 शव, एक की हुई पहचान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2020 08:07 am IST,  Updated : Mar 07, 2020 08:07 am IST

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है।

शाहीन बाग में अलग-अलग स्थान पर मिले 3 शव, एक की हुई पहचान- India TV Hindi
शाहीन बाग में अलग-अलग स्थान पर मिले 3 शव, एक की हुई पहचान

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग​ इलाके में शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ही मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। शवों का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा। जिला पुलिस उपायुक्त आर.पी. मीणा ने यह जानकारी शुक्रवार देर रात दी। 

Related Stories

उन्होंने कहा, "शाहीन बाग में शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। यह शव यमुना नदी के किनारे पर तैर रहा था। छानबीन के बाद शव की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।"

दूसरे मामले में एक शव दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मिला। मृतक की अनुमानित उम्र 40 साल है। शव की शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह शव मदर डेयरी के पीछे नाले के पास शाहीन बाग एफ ब्लॉक में मिला। एक अन्य शव भी इस इलाके में मिला। इस तीसरे शव की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत