नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल के कार्यालय ने पुलिस को कहा है कि वह अनिल बैजल के नाम पर फर्जी ट्विटर खाता बनाकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा निर्वाचित सरकार के खिलाफ भ्रामक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्रवाई करें।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
पूर्व गृह सचिव की उपराज्यपाल के रूप में 28 दिसंबर को नियुक्ति होने के बाद दो खाते- एटदिरेट अनिलबैजल-एलजी और एटदिरेट अनिलबैजल- सामने आए। इन दोनों के काफी फॉलोवर्स भी हैं। हालांकि दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय ने एक जनवरी को ट्विटर पर पदार्पण किया और आधिकारिक ट्विटर हैंडल है- एटदिरेट एलटीजीओवीदेल्ही। करीब 2,000 लोग इसे फॉलो कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा, उपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को मामले की जांच करने और उपराज्यपाल के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर यह मामला ट्विटर के पदाधिकारियों के समक्ष भी रखा जाएगा।