1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, MP और UP में धूप से गर्मी बढी, बिहार में आंशिक बादल छाए

दिल्ली, MP और UP में धूप से गर्मी बढी, बिहार में आंशिक बादल छाए

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2016 01:32 pm IST,  Updated : May 16, 2016 02:30 pm IST

दिल्ली, भोपाल और लखनऊ में सोमवार की सुबह की धूप से जहां गर्मी और उमस बनी रहां वहीं पटना और उसके आस पास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

cloudy and sunny weather - India TV Hindi
cloudy and sunny weather

नई दिल्ली: दिल्ली, भोपाल और लखनऊ में सोमवार की सुबह की धूप से जहां गर्मी और उमस बनी रहां वहीं पटना और उसके आस पास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, भोपाल 26.7 डिग्री, इंदौर 25 डिग्री, ग्वालियर 26.4 डिग्री, जबलपुर 30.9 डिग्री, लखनऊ का न्यूयतम तापमान 25 डिग्री अधिकतम तापमान 42 डिग्री, बनारस 25.4 डिग्री, कानपुर 24 डिग्री, गोरखपुर 26 डिग्री, झांसी 27.3 डिग्री, इलाहाबाद 26 डिग्री, बांदा 28.3 डिग्री, पटना का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गया 28 डिग्री, पूर्णिया 22.2 डिग्री, भागलपुर 23.4 डिग्री और पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री, पूर्णिया 32.7 डिग्री और गया 41.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 इसके अलावा मौसम विभाग ने 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में आद्ररता के साथ उमस और गर्मी से तापमान में इजाफा होने का अनुमान बताते हुए नई दिल्ली, मध्य प्रदेश में धूल भरी आंधी और बिहार के कुछ राज्यों में हवा के साथ बारिश के आसार बताएं हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.6 डिग्री व 27.4 डिग्री, भोपाल 44.3 डिग्री, ग्वालियर 45.8 डिग्री और जबलपुर 44.5 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत