1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ग्रेटर नोएडा: आगे अपराधी और पीछे पुलिस, मोस्ट वांटेड का एनकाउंटर LIVE

ग्रेटर नोएडा: आगे अपराधी और पीछे पुलिस, मोस्ट वांटेड का एनकाउंटर LIVE

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 01:05 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 01:06 pm IST

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। पुलिस को खबर मिली थी कि एक मोस्टवांटेड अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा

ankit gurjar- India TV Hindi
ankit gurjar

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। पुलिस को खबर मिली थी कि एक मोस्टवांटेड अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा है। खबर मिलते ही खुद एसएसपी बदमाशों का पीछा करने निकल पड़े जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई।

इनामी बदमाश से मुठभेड़

नोएडा पुलिस को खबर मिली थी कि सुंदर भाटी गैंग का शूटर अंकित गुर्जर बिसरख इलाके में मौजूद है। खबर मिलते ही पुलिस की कई टीम्स ने इस इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। हथियारों से लैस ज्यादातर पुलिसवाले सादी वर्दी में थे। पुलिस ने अंकित गुर्जर को सरेंडर के लिए कहा लेकिन हथियार डालने की बजाए अंकित ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में काउंटर फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली सीधे अंकित के पैर में जा लगी।

शूटर अंकित गुर्जर के साथ एक और बदमाश मौजूद था उसका नाम संजय गुर्जर है। पुलिस ने इस एनकाउंटर में संजय गुर्जर को भी धर दबोचा। एनकाउंटर में जख्मी अंकित को पुलिसवाले नोएडा जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर्स ने गैंगस्टर अंकित गुर्जर का प्राथमिक इलाज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती इलाज के बाद सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स कुछ भी कहने से बचते रहे। डॉक्टर्स ने अंकित को गोली लगने की भी पुष्टि नहीं की। फिलहाल डॉक्टर्स को अंकित गुर्जर के मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट्स का इंतजार है।

कौन है अंकित गुर्जर?

  • सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर अंकित गुर्जर पर 50 हजार का इनाम था
  • अंकित गुर्जर कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था
  • और यूपी में हुए पंचायती चुनावों में सुंदर भाटी गैंग पूरी तरह सक्रिय था
  • ग्रेटर नोएडा के इस गैंग ने दिल्ली-NCR काफी दहशत फैला रखी थी
  • नोएडा और आसपास के इलाकों में होने वाली ज्यादातर वारदातों में इसी गैंग का नाम आ रहा था
  • अंकित गुर्जर का भी नाम फिरौती, रंगदारी और जमीन पर अवैध कब्जे के कई केस में आ चुका है

सुंदर भाटी गैंग पर पुलिस की काफी अरसे से नज़र थी। पुलिस कस्टडी से अंकित की फरारी के बाद पुलिस ने इस गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। पुलिस दिनरात अंकित गुर्जर को तलाश कर रही थी और आखिरकार मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने शार्प शूटर अंकित को गिरफ्तार कर लिया।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत