1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ज़िलाधिकारी ने ग़रीब से ख़रीदा 1550 रुपए में एक किलो करेला

ज़िलाधिकारी ने ग़रीब से ख़रीदा 1550 रुपए में एक किलो करेला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 01:18 pm IST

फ़ैज़ाबाद की जिलाधिकारी किंजल सिंह का काम करने का तरीका ऐसा है कि न चाहते हुए भी उनके काम ख़बर बन जाते हैं। अपने काम की स्टाइल को लेकर वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में

Kinjal-Singh- India TV Hindi
Kinjal-Singh

फ़ैज़ाबाद की जिलाधिकारी किंजल सिंह का काम करने का तरीका ऐसा है कि न चाहते हुए भी उनके काम ख़बर बन जाते हैं। अपने काम की स्टाइल को लेकर वह एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल किंजल सिंह वृद्ध महिला का आत्म सम्मान देख कर इतना ख़ुश हुईं कि इस गरीब सब्ज़ी बेचने वाली की मदद करने के लिए उससे 1550 रुपए में एक किलो करेला खरीद लिया।

फ़ैज़ाबाद के सब्ज़ी मंडी इलाक़े में मूना नाम की ग़रीब बेवा सब्ज़ी बेचकर गुज़रबसर करती है। एक दिन ज़िलाधिकारी किंजल सिंह अपने अधिकारियों के साथ इस इलाके की एक मस्जिद का निरीक्षण कर लौट रही थी तभी उनकी नज़र इस बुज़ुर्ग सब्ज़ीवाली पर पड़ी। किंजल सिंह ने मूना से 1 किलो करेले का दाम पूछा और एक किलो करेला भी ख़रीदा लेकिन मूना की खुशी का तब ठिकाना न रहा जब उन्होंने 50 रुपए किलो की बजाय 1550 के भाव से एक किलो करेला ख़रीद लिया।

रात को पहुंचाई खाने की रसद

यही नहीं उसी दिन देर रात किंजल सिंह अधिकारियों के साथ मूना के झोपड़े में पहुंची और घर के हालात देखने के बाद अधिकारियों को तत्काल मूना के घर में 5 किलो अरहर की दाल, 40 किलो चावल, 50 किलो गेहूं, 20 किलो आटा पहुंचाने का निर्देश दिया।

इसके बाद आधे घंटे के अंदर अधिकारियों ने कोटेदारों का दरवाजा खटखटा कर राशन की बोरियां सरकारी गाड़ी से लाकर मूना के घर में रख दी जिसे देख मूना की खुशी का ठिकाना न रहा। डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर मूना को उज्वला योजना के तहत चूल्हा और सिलेंडर, एक टेबल फैन, सोने के लिए तख़्त, पहनने के लिए दो साड़ी और चप्पल भी उपलब्ध कराया गया।

अब मिलेगा सरकारी आवास और हैंडपंप

साथ ही बेहद गरीबी में जिंदगी काट रही 75 वर्षीय वृद्ध महिला मूना और उसकी नातिन की तकलीफ़ों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मूना को सरकारी आवास और हैंडपंप की सुविधा देने का फैसला किया है। मूना और उसकी नातिन डीएम किंजल सिंह को दुआएं दे रही हैं। जिले की मुखिया का यह कदम शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत