1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मशहूर समाजसेवी परमेश्वर गोदरेज का निधन

मशहूर समाजसेवी परमेश्वर गोदरेज का निधन

 Written By: IANS
 Published : Oct 11, 2016 01:26 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 01:26 pm IST

मशहूर समाजसेवी परमेश्वर गोदरेज और गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज का सोमवार रात को निधन हो गया।

famous social worker parmeshwar godrej passes away- India TV Hindi
famous social worker parmeshwar godrej passes away

मुंबई: मशहूर समाजसेवी परमेश्वर गोदरेज और गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज का सोमवार रात को निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें हाल ही में दाखिल कराया गया था।

एयर इंडिया की पूर्व एयर होस्टस परमेश्वर के तीन बच्चे निसाबा, पिरोजशा और तान्या दुबाश हैं।

परमेश्वर को 'हीरोज प्रोजेक्ट' के जरिए एड्स के खिलाफ अपने काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेयर के साथ मिलकर 2004 में यह अभियान शुरू किया था, जिसमें उन्हें 'बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन' और 'क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव' का भी सहयोग मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत