कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में पिछले सप्ताह हुगली नदी में हुए नौका हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। मंगलवार को एक और शव नदी से बाहर निकाला गया।
बर्दवान जिले में कालना घाट के निकट पिछली शनिवार रात एक यात्री नौका नदिया जिले में स्थित शांतिपुर जा रही थी। नौका पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हुगली से सोमवार तक 19 शव बरामद कर लिए गए थे।
बर्दवान के जिलाधिकारी सौमित्र मोहन ने कहा, "अब तक 20 शव बरामद हुए हैं, जिनमें छह शव बच्चों के हैं।" उन्होंने कहा कि खोजी अभियान अभी जारी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।