1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: बर्फ के नीचे फंसे सेना के 5 जवानों को बचाया गया

जम्मू-कश्मीर: बर्फ के नीचे फंसे सेना के 5 जवानों को बचाया गया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2017 07:11 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 07:11 pm IST

कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे कई घंटे फंसे रहने के बाद सेना के 5 जवानों को शनिवार को बचा लिया गया। सैनिक आज सुबह बर्फ के नीचे फंस गए थे।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में बर्फ के नीचे कई घंटे फंसे रहने के बाद सेना के 5 जवानों को शनिवार को बचा लिया गया। सैनिक आज सुबह बर्फ के नीचे फंस गए थे। उनकी चौकी की ओर जाने वाला रास्ता बर्फ खिसकने से दरक गया था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘सभी पांचों सैनिकों को जीवित बचा लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।’ उन्होंने कहा कि आज सुबह माछिल में सेना की एक चौकी की ओर जाने वाले बर्फीले मार्ग के धंस जाने से पांच जवानों के फंस जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी के मुताबिक बचावकर्मियों ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद कड़ी मेहनत की और फंसे हुए जवानों को बचाने में सफल रहे। 

कश्मीर घाटी में बुधवार से हिमस्खलन और हिमपात से जुड़ी कई घटनाओं में अब तक 15 जवानों सहित 21 लोग मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत