1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पांच बार विधायक रहे भाजपा नेता भारत सिंह रावत का निधन

पांच बार विधायक रहे भाजपा नेता भारत सिंह रावत का निधन

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2017 06:56 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 06:57 pm IST

देहरादून: अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में पौड़ी जिले के लैंसडौन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह रावत का आज कोटद्वार में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह

bharat singh rawat- India TV Hindi
bharat singh rawat

देहरादून: अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में पौड़ी जिले के लैंसडौन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह रावत का आज कोटद्वार में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

रावत के विधायक पुत्र दिलीप सिंह ने दूरभाष पर बताया कि रावत लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और पूर्वाहन 1 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दिलीप के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। दिलीप लैंसडौन क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। भारत सिंह 1974 से 96 के बीच अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय लैंसडौन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी का करीबी माना जाता था।

ये भी पढ़ें

रावत के निधन पर भाजपा तथा कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ और जनसमस्याओं को सुलझाने के लिये सदैव तत्पर रहने वाला एक लोकप्रिय व्यक्तित्व खो दिया है। भट्ट ने कहा कि यद्यपि उनके पुत्र उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए जनता के मुददों के लिये संघर्षशील हैं लेकिन उनकी कमी हमेशा बनी रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रावत को राजनीतिक सिद्वांतों के प्रति एक समर्पित जननेता करार देते हुए उनके निधन को उनके परिवार के साथ ही पूरे राज्य के लिये अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि उनकी रिक्तिता हमेशा महसूस होती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत