1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंदिर की महिला अधिकारी पर तलवार से हमला, गुंडागर्दी से रोका तो लिया 'बदला'

मंदिर की महिला अधिकारी पर तलवार से हमला, गुंडागर्दी से रोका तो लिया 'बदला'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 17, 2016 05:50 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 09:05 pm IST

कोलार (कर्नाटक): कोलार में एक सिरफिरे गुंडे ने तलवार के हमले से एक महिला को बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया। यहां के एक मंदिर में हमलावर तलवार लेकर पहुंचा और मंदिर प्रशासक महिला पर

kolar- India TV Hindi
kolar

कोलार (कर्नाटक): कोलार में एक सिरफिरे गुंडे ने तलवार के हमले से एक महिला को बुरी तरह से ज़ख्मी कर दिया। यहां के एक मंदिर में हमलावर तलवार लेकर पहुंचा और मंदिर प्रशासक महिला पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। आरोपी की ये पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

कैमरे के सामने तलवार से हमला

दिल दहला देने वाली ये घटना कर्नाटक के कोलार में हुई। यहां के कोटिलिंगश्वरी मंदिर परिसर में रविवार सुबह-सुबह मंदिर के एडमिनिस्ट्रेटर ब्लॉक में ये गुंड़ा तलवार लेकर पहुंचा। जिस वक्त ये तलवार लेकर आया तब मंदिर की एडमिनिस्ट्रटर कुमारी गैलरी में खड़ी थी तभी तलवार वाले गुंडे ने उनके सिर तलवार से वार कर दिया।

करीब डेढ़ मिनट तक इस हमलावर ने मंदिर के एडमिनिस्ट्रेटर ब्लॉक में तलवार से आतंक मचाया जिसके बाद भारी भीड़ जमा हो गई तब जाकर इस तलवार वाले को काबू किया गया लेकिन तब तक इसके हमले से मंदिर की एडमिनिस्ट्रेटर कुमारी बुरी तरह से लहुलुहान हो चुकी थीं उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गुंडागर्दी से रोका तो लिया 'बदला'

मंदिर प्रशासन के मुताबिक तलवार वाले इस आरोपी का नाम संतोष है। कहा जा रहा है कि संतोष ने बदले के मकसद से मंदिर एडमिनिस्ट्रटर पर तलवार से हमला किया। आरोप है कि हमलावर मंदिर प्रशासन से नाराज़ था।वह मंदिर के बाहर गलत कामों में सक्रीय है और एडमिनिस्ट्रेटर ने उसे कई बार टोका था। बदले में आरोपी ने तलवार से हमला किया।

वारदात के बाद आरोपी संतोष मौके फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस की पूछताछ में संतोष ने कबूल किया कि उसने बदले के मकसद से ही कुमारी पर हमला किया।

देखिए वीडियो-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत