1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नकदी उपलब्ध कराने के सभी माध्यमों को सक्रिय करने पर विचार: शक्तिकांत दास

नकदी उपलब्ध कराने के सभी माध्यमों को सक्रिय करने पर विचार: शक्तिकांत दास

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Nov 14, 2016 04:23 pm IST

नयी दिल्ली: आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि सरकार लोगों को नकदी उपलब्ध कराने के सभी माध्यमों को सक्रिय करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंक,

 Shaktikanta Das- India TV Hindi
Shaktikanta Das

नयी दिल्ली: आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि सरकार लोगों को नकदी उपलब्ध कराने के सभी माध्यमों को सक्रिय करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि बैंक, बैंकिंग अभिकर्ताओं की नकदी रखने की सीमा बढ़ाकर 50,000 रुपये करेंगे।

शक्तिकांत दास  ने कहा कि सरकार देश के 1.3 लाख डाकघरों को नकदी की आपूर्ति बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि एटीएम आज या कल से 2000 रपये के नए नोट देना शुरू कर देंगे। आर्थिक मामलों के सचिव ने कहा कि बड़ी संख्या में छोटी एटीएम मशीनें लगाई जाएंगी, नए नोटों के अनुरूप बदले गए एटीएम से ही एक दिन में अधिकतम 2500 रपये निकाले जा सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि व्यवस्था में पर्याप्त मात्रा में नकदी उपलब्ध है, परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। करंसी को लेकर देश में मची अफ़रातफ़री पर उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति आने वाले दिनों में सामान्य हो जाएगी।

इस बीच केंद्र सरकार ने नोटों की उपलब्‍धता और डिस्ट्रिब्‍यूशन की समीक्षा करने के बाद बैंकों को दो अहम सुझाव दिए हैं। वित्‍त सचिव शक्तिकांत दास ने कहा, ATM से पैसे निकालने की सीमा बढ़ा दी गई है। ATM से अब 2,000 रुपए की जगह 2,500 रुपए निकाले जा सकेंगे। इसके अलावा, बैंकों से पुराने 500 और 1000 के नोट अब 4000 रुपए की जगह 4,500 रुपए तक बदले जा सकते हैं।

वित्‍त सचिव ने कहा

- अभी सारे ATM से नहीं निकलेंगे 2,500 रुपए।

- देश में बढ़ाई जाएगी माइक्रो ATM की संख्‍या।
- 2 लाख कर्मचारी काम में लगे हुए हैं।
- पोस्ट ऑफिस की शाखाओं में कैश सप्लाई बढ़ाई जाएगी।
- ग्रामीण इलाकों में कैश उपलब्धता बढ़ाई जाएगी।
- रिजर्व बैंक टास्क फोर्स बनाया जाएगा।
- एयर टिकट, रेल टिकट में भी चलेंगे पुराने नोट।
- पेंशनर्स अपने लाइफ सर्टिफिकेट जनवरी तक जमा करवा सकते हैं।
- प्राइवेट दवा दु‍कानों पर अभी चलते रहेंगे 500 और 1000 के पुराने नोट।
- बुजुर्गों और दिव्‍यांगों के लिए बैंकों में अलग कतार की होगी व्‍यवस्‍था।
- 500 रुपए के नए नोट भी रविवार से शुरू कर दिए गए हैं।

सरकार ने पहले तय किया था एक दिन में बैंक से अधिकतम 10,000 रुपए की निकासी की जा सकती है। पैसे निकालने की साप्‍ताहिक सीमा 20,000 रुपए की थी।
अब सरकार ने इस सीमा को को बढ़ा कर 24,000 रुपए कर दिया है।

चार दिन में जमा हुए 3 लाख करोड़ के पुराने नोट

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 10 से 13 नवंबर के बीच चार दिन में बैंकों में 500 और 1,000 नोटों के जरिए कुल 3 लाख करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। इस दौरान बैंकों और एटीएम से 50,000 करोड़ रुपए निकाले गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 3-4 दिन में बैंकिंग तंत्र ने 21 करोड़ ट्रांजेक्शन का जिम्मा संभाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत