1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बोझा ढोने की नौकरी के लिए ग्रैजुएट्स-एमफिल डिग्री धारियों ने दिया आवेदन

बोझा ढोने की नौकरी के लिए ग्रैजुएट्स-एमफिल डिग्री धारियों ने दिया आवेदन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2016 08:26 am IST,  Updated : Jun 21, 2016 08:26 am IST

महाराष्ट्र में 984 ग्रैजुएट और पांच एमफिल डिग्री धारियों ने हमाल (बोझा ढोने) के पांच पदों के लिए आवेदन दिया है। हालांकि इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मात्र चौथी पास है।

hammal- India TV Hindi
hammal

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में 984 ग्रैजुएट और पांच एमफिल डिग्री धारियों ने हमाल (बोझा ढोने) के पांच पदों के लिए आवेदन दिया है। हालांकि इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मात्र चौथी पास है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र मंगरुलकर ने कहा, 'हमाल के पांच पदों के लिए 2424 उम्मीदवारों के आवेदश मिले हैं। इनमें पांच एमफिल डिग्रीधारी, नौ पीजी डिप्लोमा धारी, 109 डिप्लोमा धारी और 253 पीजी डिग्री धारी हैं।' उन्होंने बताया कि इस चतुर्थ वर्गीय पद के लिए परीक्षा अगस्त में होने की संभावना है।

आवेदकों के बीच 984 स्नातक, 605 बारहवीं पास, 282 दसवीं पास और 177 कक्षा दस से कम पढ़े लिखे हैं। आयोग ने दिसंबर, 2015 में इन पदों के लिए इश्तहार दिया था। उसकी उम्रसीमा 18-33 साल है। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों की भाषाई योग्यता एवं मूल गणित कौशल को परखा जाएगा। अगस्त में होने वाली लिखित परीक्षा में आवेदक की लिखने की योग्यता और आरंभिक गणित के कौशल को परखा जाएगा।

यूपी में चपरासी के लिए दी थी डॉक्टर, इंजीनियरों समेत 23 लाख ने अर्जी इससे पहले सितंबर 2015 में उप्र विधानसभा सचिवालय में चपरासी के 368 पदों के लिए 23 लाख से ज्यादा ने अर्जी दी थी। इनमें 255 पीएचडी, 1.5 लाख से ज्यादा बीटेक, बीएससी, बीकॉम थे। 25 हजार आवेदक एमएससी, एमकॉम और एमए थे। 368 पदों के लिए लाखों आवेदन आने से उप्र सरकार के होश उड़ गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत