अहमदाबाद : नौसेना अड्डे के निकट कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों के कारण मुंबई के तट पर हाई अलर्ट जारी किए जाने के बाद गुजरात के तटीय इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों से तटीय क्षेत्र में पैनी नजर रखने को कहा गया है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) तीर्थ राज ने कहा कि गुजरात के तटीय जिलों के पुलिस अधीक्षकों तथा अन्य सुरक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि इन क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा, मुंबई तट पर हाई अलर्ट जारी होने के बाद हमने गुजरात के तट पर भी अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाके के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि वे अलर्ट रहें और तट से लगे क्षेत्र में निरंतर गश्त लगाएं।
उधर, केंद्रीय पोत परिवहन राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि गुजरात समुद्री बोर्ड ने एक विशेष बल के गठन के लिए अनुमति मांगी है ताकि उसके नियंत्रण वाले 48 छोटे बंदरगाहों की सुरक्षा की जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
महाराष्ट्र के उरण में नज़र आये 5 संदिग्ध, अलर्ट घोषित
भारी बारिश से मुम्बई में जगह-जगह पानी भरा, सडकों पर लगा जाम