1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरुग्राम में आज से दिल्लीवालों को नो एंट्री! बॉर्डर किया गया सील

गुरुग्राम में आज से दिल्लीवालों को नो एंट्री! बॉर्डर किया गया सील

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 01, 2020 08:27 am IST,  Updated : May 01, 2020 10:22 am IST

कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव को कम करने के लिए आज सुबह 10 बजे से गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया। गुरुग्राम के डीसी ने बॉर्डर को खासकर दिल्ली से सटी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। 

Gurugram-Delhi border sealed to curb COVID-19 spread- India TV Hindi
Gurugram-Delhi border sealed to curb COVID-19 spread

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के फैलते प्रभाव को कम करने के लिए आज सुबह 10 बजे से गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया। गुरुग्राम के डीसी ने बॉर्डर को खासकर दिल्ली से सटी सीमाओं को सील करने का आदेश दिया था। यानी आज से दिल्ली से गुरूग्राम जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा गया है कि ज़िला प्रशासन कम से कम लोगों को सीमा पार जाने की इजाजत देगा और वह भी बहुत जरूरी होने पर।

Related Stories

आदेश के मुताबिक जिले में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिये ये फैसला किया गया है। बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि वो दिल्ली से कोरोना को हरियाणा में एंट्री नहीं करने देंगे। अब दिल्ली से सटी गुरूग्राम की सीमा सील करने को इसी नजरिए से देखा जा रहा है।

इस संबंध में डीसी की ओर से आदेश जारी किया गया है। गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर सील करने के साथ ही इन दोनों शहरों के बीच आवाजाही बिल्कुल बंद होगी। केवल आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को ही आने-जाने की इजाजत होगी। केन्द्र सरकार द्वारा जारी किए गए पास वाले वाहन भी आ जा सकेंगे। 

आदेश में कहा गया है कि वायरस के और आगे प्रसार को रोकने के लिये जनहित में ऐसे उपाय किये जाने अनिवार्य हैं कि सीमा के आर पार लोगों का आना जाना कम हो। इसके लिये जरूरी है कि गुरुग्राम में जो लोग काम कर रहे हैं लेकिन वे यहां के निवासी नहीं है, उनके लिए प्रबंधन गुरुग्राम में ही रहने की व्यवस्था करें।

आदेश में यह भी कहा गया है कि जो व्यक्ति गुरुग्राम जिला की सीमा के बाहर अन्य जगहों पर काम करते हैं परंतु वे गुरुग्राम के रहने वाले हैं, ऐसे व्यक्ति भी संबंधित प्रबंधन से वहीं पर अपने आवास की व्यवस्था करवाएं ताकि प्रतिदिन सीमा पार आवागमन को समाप्त किया जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत