1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्नी ने 18 साल छोटे प्रेमी के लिये छोड़ा पति का साथ

पत्नी ने 18 साल छोटे प्रेमी के लिये छोड़ा पति का साथ

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 26, 2017 11:07 am IST,  Updated : May 26, 2017 11:07 am IST

मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है जहां पांच बच्चों की मां राखी अपने घर से लापता हो गई थी जिस पर पति ने थाने में शिकायत की।

Hardoi- India TV Hindi
Hardoi

नई दिल्ली: हरदोई में पति, पत्नी और 'वो' के एक मामले ने पुलिस की भी मुश्किलें बढ़ा रखी है। पहले महिला के अपहरण की बात सामने आई थी लेकिन जब महिला अपने प्रेमी के साथ पुलिस के सामने आई तो केस और उलझ गया। अब महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है और यह मामला अब सीएम तक पहुंच चुका है। मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है जहां पांच बच्चों की मां राखी अपने घर से लापता हो गई थी जिस पर पति ने थाने में शिकायत की। ये भी पढ़ें: PM मोदी ने बताया क्यों नहीं पहनते मुसलमानों की टोपी, वायरल हो रहा है वीडियो

सीएम से भी मदद की गुहार लगाई। इसके बाद महिला थाने ने जब कार्रवाई शुरू की तो राखी अपने बच्चों और प्रेमी छोटे के साथ थाने पहुंच गई। इसी दौरान पति ने राखी और बच्चों को थाने से ले जाने की कोशिश की लेकिन राखी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।

वहीं प्रेमी छोटे के मुताबिक उसका डांस देखकर राखी उस पर फिदा हो गई थी। हालाकि छोटे राखी से प्यार नहीं करता लेकिन राखी उसके साथ हीं रहना चाहती है। पुलिस ने काफी देर तक पति, पत्नी और प्रेमी को साथ बिठाकर मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस लव ट्रांयगल को सुलझाने में पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है क्योंकि बड़ा सवाल पांच बच्चों की जिंदगी का भी है।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...

आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत