1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP में उमस बढ़ी, तो बिहार, दिल्ली और UP में बारिश के आसार

MP में उमस बढ़ी, तो बिहार, दिल्ली और UP में बारिश के आसार

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2016 12:45 pm IST,  Updated : May 12, 2016 04:53 pm IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई अन्य स्थानों में गर्मी के साथ उमस दिखाई दी तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दिखायी दिया लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में बदली के आसार दिखाई दिये।

summer season- India TV Hindi
summer season

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई अन्य स्थानों में गर्मी के साथ उमस दिखाई दी तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दिखाई दिया, लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश में बदली के आसार दिखाई दिए। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो के दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों की शुष्क रहने की संभावना के साथ बिहार और दिल्ली में बारिश के आसार और उत्तर प्रदेश के मौसम में कुछ खास बदलाव न होने के आसार बताए हैं।

गुरुवार को मध्य प्रदेश के भोपाल का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री, इंदौर का 24.6 डिग्री, ग्वालियर का 25.8 डिग्री और जबलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिल्ली का तापमान 40 डिग्री,एवं बिहार के पटना का तापमान 23.7 डिग्री, जबकि दिन का तापमान 34 डिग्री तो राज्य के अन्य शहर जैसे भागलपुर का तापमान 23.4 डिग्री, पूर्णिया 24.8 डिग्री और गया का 23.3 डिग्री सेल्सियस वहीं उत्तर प्रदेश का तापमान 40 डिग्री तो लखनऊ का तापमान 22 डिग्री, बनारस 23 डिग्री, कानपुर का 24.3 डिग्री, गोरखपुर 24 डिग्री, झांसी 27 डिग्री, बांदा का 26 डिग्री और इलाहाबाद का 25.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं एक दिन पहले बुधवार को पटना का तापमान 34.4 डिग्री, भागलपुर 36.4 डिग्री, गया का 40.5 डिग्री, भोपाल का तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर 39.6 डिग्री, ग्वालियर 42.1 डिग्री, जबलपुर का 40.9 डिग्री, दिल्ली का 38.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत