1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर मुद्दे पर हुर्रियत ने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की

कश्मीर मुद्दे पर हुर्रियत ने संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 07, 2016 06:27 pm IST,  Updated : Oct 07, 2016 06:49 pm IST

अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि वह भारत पर दबाव बनाकर कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और जम्मू...कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू करे।

Gilani- India TV Hindi
Gilani

श्रीनगर: अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि वह भारत पर दबाव बनाकर कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और जम्मू-कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू करे। 

अलगाववादियों ने संयुक्त राष्ट्र को लिखे ज्ञापन में कहा, "चूंकि हम मानते हैं और समझते हैं कि कश्मीर विवाद क्षेत्रीय संघर्ष के केंद्र में है इसलिए हम आपसे अपील करते हैं कि जम्मू...कश्मीर में भारत के व्यवहार को चुनौती दें और उससे आग्रह करें कि वह आतंक का माहौल बंद करे।"

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हुर्रियत ने यूएन से अपील की है कि क्षेत्रीय शांति और वैश्विक न्याय के हित में हम एक बार फिर आपसे कहते हैं कि आप हस्तक्षेप करें ताकि जम्मू...कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय के अधिकार को वैश्विक मंजूरी मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाए। अधिकारियों ने कुछ हिस्से में निषेधाग्या लगाकर यूनाईटेड नेशन्स मिलिट्री ऑब्जर्वर ग्रुप इन इंडिया एंड पाकिस्तान (यूएनएमओजीआईपी) के स्थानीय कार्यालय तक इसके मार्च को विफल कर दिया जिसके बाद अलगाववादी समूह ने यहां मीडिया घरानों को ग्यापन जारी किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत