1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेडियो जॉकी ने की खुदकुशी, पुलिस ने आर्मी में मेजर पति के खिलाफ केस दर्ज किया

रेडियो जॉकी ने की खुदकुशी, पुलिस ने आर्मी में मेजर पति के खिलाफ केस दर्ज किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2017 10:01 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 10:01 pm IST

हैदराबाद में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर रेडियो जॉकी संध्या सिंह ने खुदकुशी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक संध्या के पति सेना में मेजर के पद तैनात और उन्होंने संध्या को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था।

RJ - India TV Hindi
RJ

हैदराबाद: हैदराबाद में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर रेडियो जॉकी संध्या सिंह ने खुदकुशी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक संध्या के पति  सेना में मेजर के पद तैनात और उन्होंने संध्या को दहेज के लिए प्रताड़ित किया था। संध्या पिछले हफ्ते अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई थीं। जिस घर में संध्या का शव मिला वह उनके पति मेजर वैभव विशाल को सेना की ओर से मिला हुआ है।

संध्या सिंह यूपी के गाजियाबाद की रहनेवाली थी। संध्या और मेजर विशाल ने डेढ़साल पहले लव मैरिज किया था। विशाल सिकंदराबाद में सेना की 54वीं इंफैंट्री डिविजन में तैनात हैं। संध्या का शव मिलने के बाद शुरुआत में खुदकुशी का मामला दर्ज किया गया था। लेकिन संध्या के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि संध्या का पति मेजर विशाल दहेज की मांग कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने संध्या के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

सुकमा: नक्सली हमले की पूरी कहानी, जहां जवानों को धोखे से मारा गया

इस केस की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि शादी के समय किसी तरह के दहेज की मांग नहीं की गई थी लेकिन शादी के बाद मेजर और परिजनों की तरफ से संध्या पर दहेज का दबाव बनाया जा रहा था। विशाल ने ही कथित रूप से कमरे में लगे सीलिंग फैन से अपनी पत्नी को लटकता हुआ पाया था। घटना की रात उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वे आर्मी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि सेना ने हमें आश्वासन दिया है कि जैसे ही वैभव ठीक हो जाएंगे, उन्हें हमें सौंप दिया जाएगा। आपको बता दें कि संध्या सिंह 1 अप्रैल से रेडियो चारमीनार एफएम स्टेशन में बतौर आरजे काम कर रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत