1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वायु सेना में 'सी' सर्टिफिकेट धारक महिला एनसीसी कैडटों की होगी भर्ती

वायु सेना में 'सी' सर्टिफिकेट धारक महिला एनसीसी कैडटों की होगी भर्ती

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2017 02:37 pm IST,  Updated : May 06, 2017 02:37 pm IST

भारतीय वायु सेना ने एक अहम कदम उठाते हुए एनसीसी की एयर विंग से जुड़ीं 'सी' सर्टिफिकेट धारक महिला कैडटों के लिए विशेष भर्ती का ऐलान किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ncc women cadets IAF- India TV Hindi
ncc women cadets IAF

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने एक अहम कदम उठाते हुए एनसीसी की एयर विंग से जुड़ीं 'सी' सर्टिफिकेट धारक महिला कैडटों के लिए विशेष भर्ती का ऐलान किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तीनों सेवाओं में भर्ती कंबाइन्ड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा के जरिये होती है। परीक्षा तीन स्तरीय होती है, जिसमें लिखित परीक्षा के साथ-साथ साक्षात्कार और चिकित्सा जांच भी शामिल है। साक्षात्कार का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड (एसएसबी) करता है। (क्या आप बिना टिकट ट्रेन में कर कहे हैं यात्रा?...कोई बात नहीं, नहीं होगा जुर्माना)

लेकिन एनसीसी की एयर विंग से 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त महिला कैडट सीधे साक्षात्कार के लिए एसएसबी में आवेदन दे सकती हैं। उन्हें लिखित परीक्षा से छूट हासिल होगी। अब तक यह विकल्प केवल एनसीसी के पुरुष कैडटों के लिए ही था।

वायु सेना के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "आईएएफ ने हमेशा एनसीसी छात्रों को इस संगठन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए एनसीसी विशेष प्रवेश योजना शुरू की गई है, जिसके तहत एयर विंग में 'सी' सर्टिफिकेट प्राप्त एनसीसी कैडेटों को लिखित परीक्षा से छूट दी गई है और उन्हें एसएसबी से सीधे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।"

अधिकारी ने कहा, "गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एनसीसी विशेष प्रवेश योजना पहली बार एयर विंग में 'सी' सर्टिफिकेट धारक एनसीसी की महिला कैडटों के लिए भी शुरू की गई है। इससे एनसीसी एयर विंग की महिला कैडटों को भी उनके पुरुष समकक्षों के समान ही वायु सेना में आवेदन करने का समान अवसर मिलेगा।" अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 20 मई से शुरू होगी, जो 15 जून तक चलेगी।

ये भी पढ़ें: यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप
दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत