1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

8 मई दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2016 07:41 pm IST,  Updated : May 08, 2016 07:59 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

हरीश रावत का BJP पर आरोप, ‘हमारे MLAs को धमकाया जा रहा है’

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 10 मई को उत्तराखंड विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के विधायकों से लेकर राजनीतिक नेताओं तक को धमकाया जा रहा है और उनके फोन टैप किये जा रहे हैं। आगे पढ़े

केरल में समझौते की राजनीति हो रही है: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि केरल में अब तक UDF और LDF की समझौते और अनुबंध की राजनीति का शासन रहा है और दोनों ही पक्षों ने राज्य के शिक्षित मतदाताओं का अपमान किया है। आगे पढ़े

केजरीवाल का PM मोदी पर हमला, कहा-गांधी परिवार के पास उनके कुछ राज हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गांधी परिवार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते। आगे पढ़े

JD(U) नेता के बेटे की दबंगई, ओवरटेक करने पर छात्र को गोली मारी

बिहार के गया में JD(U) विधान पार्षद मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड और बेटे पर एक छात्र की हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पास नहीं देने पर मनोरमा देवी के बॉडीगार्ड और बेटे ने गोली चलायी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गयी है। जिस छात्र की मौत हुई है उसका नाम आदित्य राज है। आगे पढ़े

दिल्ली: बेल्जियम की युवती से छेड़छाड़, Ola कैब ड्राइवर हिरासत में

राष्ट्रीय राजधानी में ओला कैब के चालक द्वारा बेल्जियम की 23 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैब चालक को हिरासत में ले लिया है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

पाकिस्तान में 11 साल के हिंदू लड़के की यौन उत्पीड़न के बाद हत्या

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 11 साल के एक हिंदू लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना की जांच की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। आगे पढ़े

कराची में मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या

पाकिस्तान के कराची में शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम जाकी की हत्या कर दी। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

सभी इमरजेंसी सेवाओं के लिए होगा एक नंबर, एक जनवरी से शुरू होगी 112 की सर्विस

देशभर में एकल इमरजेंसी नंबर 112 एक जनवरी से शुरू होगा। इससे उन लोगों को मदद मिल सकेगी जिन्हें पुलिस, एंबुलेंस या अग्निशमन विभाग की सहायता की जरूरत है। आगे पढ़े

पराइवेट कंपनियों की राह पर बीएसएनएल, जियो और वोडाफोन के साथ इसी महीने 2जी रोमिंग के लिए करेगी करार

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल इस महीने रिलायंस जियो और वोडाफोन के साथ 2जी रोमिंग करार करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी दो सर्किलों राजस्थान और महाराष्ट्र में स्पेक्ट्रम साझेदारी के लिये भारती एयरटेल के साथ बातचीत कर रही है। आगे पढ़े

तिमाही नतीजों से तय होगी बाजार की दिशा

आर्थिक आंकड़ों तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों से आगामी सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। ट्रेड स्मार्ट ऑनलाइन के फाउंडर डायरेक्‍टर विजय सिंघानिया ने कहा, चौथी तिमाही के नतीजों के अगले बैच, आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक बाजारों के रुख से बाजार की दिशा तय होगी। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

साकिब सलीम अब नजर आएंगे टी-सीरीज के नए म्यूजिक वीडियो पर

संगीत कंपनी टी-सीरीज ने अभिनेता साकिब सलीम को अपने अगली म्यूजिक वीडियो में लेने के लिए उनके साथ करार किया है। साकिब ने कहा, "इस संगीत वीडियो में काम करने से मुझे फिल्म संगीत की इस अग्रणी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आगे पढ़े

हॉलीवुड में एंट्री के लिए अच्छी पटकथा का इंतजार: सोनम

फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर का हॉलीवुड की  फिल्मों को लेकर कहना है कि उन्हें अभी अच्छी पटकथा का इंतजार है। तभी वह किसी हॉलीवुड की फिल्म में काम करेगी। इसके लिए वह लगातार कोशिश भी कर रही है। आगे पढ़े

अदिति राव हैदरी ने मनाया महिला शक्ति का जश्न 'एवोन' के संग

जानी मानी अभिनेत्री और सौंदर्य उत्पादन कंपनी 'एवोन' की ब्रांड एम्बेसेडर अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह महिलाओं को सफलता प्राप्त करने में समर्थन देने वाली कंपनी के साथ जुड़कर काफी खुश हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

अजहरूद्दीन से अफेयर के सवाल पर संवाददाता पर भड़कीं ज्‍वाला गुट्टा

देश की युगल बैडमिंटन स्‍टार ज्‍वाला गुट्टा इन दिनों खेल से इतर फिर चर्चा में हैं. वो भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्‍मद अजहरूद्दीन को लेकर. हालांकि यह कोई नई बात नहीं है क्‍योंकि दोनों के बीच रिश्‍ते की खबर पुरानी है. लेकिन इस बार ज्‍वाला गुट्टा अजहरूद्दीन के साथ अपने अफेयर के सवाल पर भड़क गयीं और गुस्‍से में संवाददाता को खरी-खोटी सुना दी.

मदर्स-डे : विराट कोहली ने खास अंदाज में अपनी मां को किया याद

मदर्स डे के मौके पर आम आदमी से लेकर सेलिब्रेटी हर कोई अपनी मां के साथ अपने जुड़ाव और प्रेम को प्रदर्शित कर रहा है। करोड़ों दिल की धड़कन और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने खास अंदाज में अपनी मां को याद किया है। कोहली ने अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर लोगों को मदर्स-डे की शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत