राष्ट्रीय खबरें
ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार मिली पश्चिम बंगाल की कमान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करने के बाद तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अबानी जोअरदार व जेम्स कुजुर तथा गायक इंद्रनील सेन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। आगे पढ़े
‘मनाएंगे विकास पर्व, देश को दी निर्णायक सरकार’
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा जश्न मना रही है। यह जश्न शनिवार से शुरू होगा और अगले 15 दिन तक चलेगा। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हमने देश को निर्णायक सरकार देने का काम किया। आगे पढ़े
‘रेलवे को ICU से बाहर लाने की कोशिश, 2023 तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन’
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को कहा कि रेलवे को आईसीयू से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही रही है और ऐसी स्थिति तैयार करने की कोशिश हो रही है जहां वह सांस ले सके। आगे पढ़े
सुप्रीम कोर्ट का नीट अध्यादेश पर रोक से इनकार
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) से संबंधित अध्यादेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। आगे पढ़े
हैदराबाद में नाइजीरियाई छात्र की पिटाई के बाद सुषमा ने मांगी रिपोर्ट
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हैदराबाद में पार्किंग विवाद को लेकर नाइजीरिया के एक छात्र की कथित पिटाई पर तेलंगाना सरकार से रिपोर्ट मांगी है। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरे
OBAMA IN JAPAN: पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति पहुंचा हिरोशिमा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा शुक्रवार को अपने जापान दौरे के तहत हिरोशिमा पहुंच गए। ओबामा ने हिरोशिमा आने से पूर्व इवाकुनी मरीन एयर स्टेशन की यात्रा के दौरान कहा, "यह द्वितीय विश्वयुद्ध में जान गंवाने वाले सभी लोगों की स्मृति को सम्मानित करने का अवसर है। आगे पढ़े
भारत के साथ बेहद नज़दीकी रक्षा संबंध के लिए अमेरिकी सीनेट में विधायी संशोधन पेश
भारत के साथ रक्षा कारोबार को अमेरिका के करीबी सहयोगियों और नाटो सदस्यों के बराबर लाने के लिए अमेरिकी सीनेट में एक विधायी संशोधन पेश किया गया है। आगे पढ़े
राजन की दोबारा नियुक्त पर मीडिया को दिलचस्पी नहीं होनी चाहिए: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन की पुनर्नियुक्ति प्रशासनिक विषय है और इसमें मीडिया को रुचि नहीं होनी चाहिए। हाल के महीनों में राजन पर लगातार हमलों के बीच प्रधानमंत्री ने पहली बार इस पर टिप्पणी की है। मोदी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस प्रशासनिक विषय में मीडिया की रुचि होनी चाहिए। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
Ola ने लग्जरी व्हीकल के लिए लॉन्च किया ‘Ola Lux’, बुक कर सकेंगे मर्सिडीज, BMW और जगुआर जैसी कार
मोबाइल एप के जरिये किराए पर टैक्सी बुकिंग सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी Ola ने अपनी एप पर एक नई कैटेगरी ‘ओला लक्स’ लॉन्च की है। ओला लक्स कैटेगरी में लग्जरी सेडान जैसे जगुआर, मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, टोयोटा फॉर्च्यूनर, होंडा एकॉर्ड सहित अन्य हाई-एंड सेडान और एसयूवी को ऑन डिमांड मौजूदा ओला मोबाइल एप पर उपलब्ध कराया जाएगा। आगे पढ़े
कच्चे तेल की चढ़ती कीमतों से बढ़ेगी चिंता, अधूरा रह सकता है डबल डिजिट ग्रोथ का सपना
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने दो वर्ष पूरे कर तीसरे वर्ष में प्रवेश कर रही है। लेकिन आने वाला यह तीसरा साल बीते दो वर्षों की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। अनुमान है आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ती दिखेंगी जो भारतीय अर्थव्यवस्था के नजरिए से बिल्कुल भी अच्छा संकेत नहीं है। आगे पढ़े
बड़ी तस्वीर वाली चेतावनी से सिगरेट पीने की आदत पर ज्यादा असर नहीं: सर्वेक्षण
सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी की बड़ी तस्वीर छापने को लेकर चल रही बहस के बीच एक सर्वेक्षण में 70 फीसदी सिगरेट पीने वालों ने कहा है कि इसका उनकी आदत पर कुछ खास असर पड़ने वाला नहीं है। बीमा कंपनी ICICI लोंबार्ड ने यह सर्वेक्षण किया है। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-3' की इस हीरोइन को पसंद है मारधाड़ वाली फिल्में
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन मे व्यस्त हैं। हाल ही में जैकलिन ने बताया है कि उन्हें मारधाड़ वाली फिल्में काफी पसंद हैं। इस फिल्म के अलावा वह फिल्म 'ढिशूम' में भी नजर आने वाली है। यह उनकी मारधाड़ वाली ही फिल्म होगी। आगे पढ़े
Shorgul Trailer Out: राजनीतिक फायदे के लिए धर्म को यूज़ करने वालों का दिल दहला देने वाला सच
पी सिंह और जितेंद्र तिवारी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'शोरगुल' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर में आशुतोश राणा और जिमी शेरगिल मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'शोरगुल' का ट्रेलर गुरुवार को ऑनलाइन जारी किया गया। आगे पढ़े
खेल की खबरें
IPL: बेजोड़ कोहली की बादशाहत छीनना इस बार ज़रा नामुमकिन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नौवां संस्करण अब अपने अंतिम चरण में है। IPL के इस सीज़न में अब सिर्फ दो मैच ही शेष हैं और इन मैचों में भी नए कीर्तिमान बनना तय हैं। लेकिन सिर्फ एक चीज नहीं बदलेगी और वह है लीग के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड। आगे पढ़े
अयोग्य होने पर ओलम्पिक में नहीं खेल पाएंगी शारापोवा
रूस की टेनिस स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा को डोपिंग मामले में संलग्नता के कारण सभी प्रतियोगिताओं से निलंबित किया गया है, लेकिन उन्हें देश के ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलीटों की सूची में शामिल किया गया है। रूसी टेनिस संघ (आरटीएफ) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अगर वह अब भी खेलने के लिए अयोग्य साबित होती हैं, तो उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। आगे पढ़े
पेस और बोपन्ना ने फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह
भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने यहां शुक्रवार को फ्रेंच ओपन में अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की है। टूर्नामेंट की 16वीं वरीय जोड़ी पेस और मार्सिन मत्कोवस्की ने भी दूसरे दौर के मुकाबले में जुलिआन नोवली और फ्लोरिन मायेर को 6-4, 6-3 से हराकर दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। आगे पढ़े