1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 1 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

1 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2016 08:14 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 08:15 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

RBI गवर्नर राजन नहीं चाहते सेवा विस्तार, लौटेंगे अमेरिका

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन ने संकेत दिया है कि सितंबर में कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह इस पद पर नहीं बने रहना चाहते हैं। यह बात बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में कही गई। आगे पढ़े

बिसाहड़ा काण्ड: मुख्यमंत्री ने उठाए फोरेंसिक जांच रिपोर्ट पर सवाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देश की राजनीति में गुबार पैदा करने वाले बिसाहड़ा काण्ड मामले में पीड़ित के घर में मिले गोश्त के गोमांस होने सम्बन्धी फोरेंसिक रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। आगे पढ़े

मेघालय में भी सत्‍ताधारी कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल!

पूर्वोत्‍तर राज्‍य मेघालय में भी सत्‍ताधारी कांग्रेस सरकार के ऊपर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। राज्‍य के कांग्रेसी नेताओं के एक तबके ने इस संबंध में खतरे की घंटी बजाई है। उनका कहना है कि उत्‍तराखंड की तर्ज पर यहां भी भाजपा, कांग्रेस में असंतुष्‍ट खेमे को बगावत के लिए उकसा रही है। आगे पढ़े

NSA अजीत डोभाल का ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह’ कहने वालों पर निशाना

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने ऐसे तत्वों की ओर से भारत के टुकड़े करने की बातों की आलोचना की है जिन्होंने देश के लिए कोई कुर्बानी नहीं दी। आगे पढ़े

सिर्फ BJP ने राज्यसभा के लिए तय किए मुस्लिम उम्मीदवार

राज्यसभा में हर दो सालों में होने वाले चुनाव इस बार 11 जून को हो रहे हैं। 57 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी, मायावती की बहुजन समाज पार्टी और सोनिया गांधी की कांग्रेस आमतौर पर मुसलमानों की हितैषी मानी जाती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार इन तीनों में से किसी भी पार्टी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का चयन राज्यसभा के लिए नहीं किया है, जबकि एंटी मुस्लिम मानी जाने वाली BJP ने एक नहीं बल्कि दो मुस्लिम उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

भारत वार्ता से पीछे हट रहा है, ममनून हुसैन का आरोप

राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने आज भारत पर आरोप लगाया कि पठानकोट आतंकवादी हमले की संयुक्त जांच के लिए पाकिस्तान की तरफ से पेशकश किए जाने के बावजूद भारत वार्ता से पीछे हट रहा है। साथ ही उन्होंने कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए इसे बंटवारे का अधूरा एजेंडा और क्षेत्रीय तनाव का मुख्य कारण करार दिया। आगे पढ़े

ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर हमला बोला, टीवी पत्रकार को घटिया कहा

राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के विवादस्पद संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर अपना हमला तेज करते हुए उसपर बेईमान होने का आरोप लगाया तथा एक टीवी पत्रकार को घटिया कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रेस पर उनका हमला जारी रहेगा। आगे पढ़े

बांग्लादेश युद्ध अपराध को लेकर एक और को मौत की सज़ा, दो को जेल

बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सैनिकों का साथ देकर युद्ध अपराध करने के जुर्म में एक व्यक्ति को मृत्युदंड और उसके दो भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

पेट्रोल पांच हफ्ते में 4.47 रुपए और डीजल 6.46 रुपए हुआ मंहगा, कीमतें पहुंची एक साल के उच्चतम स्तर पर

अंतरराष्ट्रीय बजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण पेट्रोल–डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। भारत में पिछले पांच हफ्ते में पेट्रोल कुल मिल कर 4.47 रुपए और डीजल 6.46 रुपए प्रति लीटर मंहगा हो चुका है। आगे पढ़े

Post Office को बैंक का दर्जा देने पर कैबिनेट की मुहर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक होगा नया नाम

बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पोस्ट ऑफिस को बैंक का दर्जा देने का फैसला लिया गया। नए बैंक का नाम इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक होगा। यह बैंक मार्च 2017 से कामकाज शुरू करेगा। गौरतलब है कि देश भर में करीब एक लाख 55 हजार डाकघर हैं। आगे पढ़े

भारत में लॉन्‍च हुआ पहला फेस-लॉक एप, अब अपनी सेल्फी से बना सकते हैं फोन को सुरक्षित

चीन की मोबाइल इंटरनेट कंपनी अलीबाबा समूह ने ‘प्राइवेसी नाइट’ नामक एक एप लांच किया है, जो भारत की पहली फेस-लॉक फीचर से युक्त सुरक्षा एप है। इस एप की मदद से उपभोक्ता अपने सुरक्षित एप को केवल एक सेंकेड में सेल्फी के इस्तेमाल से खोल सकते हैं। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

करीना-सैफ के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान चाहें लाख मना करें लेकिन यह बात सामने आ ही गई है कि पटौदी खानदान में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। आगे पढ़े

OMG! जब माधुरी ने हॉकी स्टिक लेकर आमिर का किया पीछा

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने अपने बेहतरीन डांस के दम पर हिन्दी सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्हें न सिर्फ उनकी नृत्य कला की वजह से जाना जाता है बल्कि उनकी शानदार अदाकारी के भी दर्शक दीवाने हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

ICC चैम्पियंस ट्राफी: भारत-पाकिस्तान फिर भिड़ेंगे

अगले साल इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी में भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने सामने होंगे। दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है और 4 जून को दोनों के बीच मैच होगा। भारत को इस प्रतियोगिता में दूसरी वरीयता मिली है। आगे पढ़े

दो साल बाद फिर होगी एशियाई चैम्पियंस ट्राफी

पुरूष हाकी की एशियाई चैम्पियंस ट्राफी दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में लौटेगी और इसका चौथा सत्र मलेशिया के कुआंटन में 20 से 30 अक्तूबर तक खेला जायेगा। एशियाई हाकी महासंघ ने आज यह ऐलान किया। 2011 में शुरू हुई एशियाई चैम्पियंस ट्राफी आखिरी बाद 2013 में खेली गई थी। आगे पढ़े

अर्जुन तेंदुलकर का चयन एकदम सही: प्रणव धनावड़े

वेस्ट ज़ोन की अंडर 16 टीम में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेने के फ़ैसले को सही बताते हुए स्‍कूली क्रिकेट में 1,009 रन का रिकॉर्ड बनाने वाले प्रणव धनावड़े ने कहा कि उनके रिकॉर्ड के पहले ही स्टेट की टीम का सिलेक्शन हो गया था और उनका प्रदर्शन इस पारी के पहले ठीक नहीं था। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत