1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

8 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 08, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 07:52 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

सोनिया गांधी के खिलाफ FIR, बकाया राशि नहीं चुकाने का आरोप

केरल में बकाया राशि नहीं चुकाए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेसर्स हीदर कंस्ट्रक्शंस' नामक कंपनी ने यह FIR दर्ज करवाई है। आगे पढ़े

बिहार टॉपर केस: स्कूल बोर्ड के चेयरमैन का इस्तीफा, 4 गिरफ्तार

बिहार स्कूल बोर्ड के चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही इस स्कैम को लेकर एसआईटी ने परीक्षा केन्द्र जीए कॉलेज के प्रिसिंपल समेत चार लोगों को पकड़ा है। आगे पढ़े

‘चारा घोटाला’ से जुड़ी अहम फाइलें गायब, BJP ने कहा-लालू को बचाने की कोशिश

करोडों रुपये के चारा घोटाला के लिए चर्चित रहे बिहार के पशु संसाधन विभाग की कई महत्वपूर्ण फाइनलें चोरी हो गई हैं। मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करते हुए फाइलों की तलाश शुरू कर दी है। आगे पढ़े

तहसीलदार का सुझाव, पीएम शुरू करें 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना'

मध्य प्रदेश के एक और अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेसियों पर जमकर हमला बोला। इस पोस्ट का विरोध हुआ तो उन्होंने उसे हटा दिया। आगे पढ़े

7 साल की बच्ची ने लिखा PM मोदी को खत, तत्काल मिली मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक 7 साल की बच्ची को जिंदगी का नायाब तोहफा दिया है। दरअसल, पीएम मोदी को पुणे की वैशाली यादव ने एक पत्र भेजा, जिसमें मोदी सरकार से मदद की गुहार लगाई गई थी। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

तुर्की में हुए कार बम धमाके में 2 पुलिसकर्मियों की मौत

बुधवार को तुर्की के मार्डिन प्रांत के मिदयात जिले में पुलिस मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए कार बम विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। आगे पढ़े

ट्रंप राष्ट्रपति उम्मीदवारी के करीब, जीता कैलिफोर्निया प्राइमरी

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया प्राइमरी में अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी का उनका दावा और मजबूत हो गया है। आगे पढ़े

फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में 4 भारतीय

फोर्ब्स की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में एसबीआई की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरूंधती भट्टाचार्य और आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर समेत चार भारतीय महिलाएं शामिल हैं। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

NSG और MTCR पर भारत को मिली बड़ी सफलता, जानिए हमें क्‍या मिलेगा इससे फायदा

अमेरिका के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो अहम मुद्दों पर बड़ी सफलता मिली है। एक ओर जहां अमेरिका न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप NSG की सदस्यता के लिए भारत को समर्थन देने को तैयार हो गया है। आगे पढ़े

रेल यूनियनों ने 11 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी, नई पेंशन योजना और सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग

रेलवे की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने 11 जुलाई से देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की मांगों में नई पेंशन योजना और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा शामिल है। आगे पढ़े

मानसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचा केरल, 15 जुलाई तक पूरे देश में बारिश होने की संभावना

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज दक्षिण पश्चिमी मानसून केरल पहुंचने की घोषणा की है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

'उड़ता पंजाब' पर कैंची चलाने वाले पहलाज निहलानी भी बनाते थे ऐसी फिल्में

अभिषेक चौबे की आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' इन दिनों काफी विवादों में छाई हुई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में से पंजाब नाम और इसमें जहां भी पंजाब शब्द का इस्तेमाल किया है उन सभी डायलॉग्स को भी हटाने का आदेश दिया गया है। आगे पढ़े

अमिताभ की नातिन नव्या को लग गई है ये कैसी लत, क्या कभी छूट पाएगी

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। आए दिन वो अपनी कोई ना कोई हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उन्हीं फोटोज में से एक फोटो में वो अपने दोस्तों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं। नव्या की इस फोटो को गौर से अगर आप नजर डालेंगे तब पता चलेगा कि आखिर वो किस लत की शिकार हो गई हैं।

खेल की खबरें

आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दिन रात का टेस्ट खेलेंगे

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड नवंबर में एडीलेड में दिन रात का टेस्ट खेलेंगे जो उस श्रृंखला का तीसरा क्रिकेट टेस्ट होगा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा आज जारी विग्यप्ति के अनुसार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में 24 नवंबर 2016 से शुरू हो रहा तीसरा टेस्ट दिन रात का होगा। आगे पढ़े

साइना दूसरे दौर में, सिंधू आस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल आस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज के दूसरे दौर में पहुंच गई जबकि पी वी सिंधू पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। पुरूष एकल में भारत के किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा भी दूसरे दौर में पहुंच गए लेकिन आरएमवी गुरूसाइदत्त पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत