1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 5 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

5 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2016 07:50 pm IST,  Updated : Jul 05, 2016 07:51 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में उप्र का रखा गया खास ध्यान

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देजनर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नजर उप्र मिशन 2017 पर है। इसी वजह से उन्होंने उत्तर प्रदेश (उप्र) से तीन नए चहरे- अनुप्रिया पटेल, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और कृष्णा राज को मंत्रिमंडल में जगह दी है। आगे पढ़ें

बिहार में 'टॉपर्स घोटाले' के बाद छात्र हटा रहे टॉपर का 'तमगा'

किसी भी छात्र के लिए अपने वर्ग की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पर आना गर्व की बात होती है और छात्र अगर राज्यस्तर पर होने वाली परीक्षा में टॉपर बना हो तो क्या कहने। ऐसे छात्र अपने बायोडाटा में शान से 'टॉपर' का तमगा भी जोड़ते थे, लेकिन अब बिहार के टॉपर रहे छात्र 'टॉपर' का तमगा हटाने लगे हैं। आगे पढ़ें

कैबिनेट विस्तार में शामिल नहीं होने से आहत है शिवसेना

केंद्रीय मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार में शिवसेना को कोई जगह नहीं मिलने के बाद भाजपा और उसके बीच खाई और बढ़ सकती है जहां शिवसेना ने भाजपा को परोक्ष धमकी दी है कि वह मुंबई नगर निगम के चुनावों और महाराष्ट्र में अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में इस बात को ध्यान में रखेगी। आगे पढ़ें

यूपी चुनाव: कांग्रेस का 15 जुलाई से चुनावी अभियान, प्रियंका करेंगी प्रचार

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को चुनाव प्रचार में उतारने का मन बना लिया है। इसकी घोषणा ईद के फ़ौरन बाद की जाएगी। यूपी में कांग्रेस 15 जुलाई से चुनावी बिगुल फूंकेगी। प्रियंका इसके पहले रायबरेली और अमेठी में ही प्रचार करती रही हैंलेकिन इस बार वह पूरे राज्य में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। आगे पढ़ें

भारत में जिहाद के लिए जैश कराची में खुलेआम मांग रहा चंदा

भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। कराची की मस्जिदों के बाहर खड़े होकर लोगों से अपील की जा रही है कि वो जिहादियों की मदद के लिए दिल खोलकर चंदा दें। आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें

4 दिन 3 मुल्क: ढाका, बगदाद और अब सऊदी का मदीना आंतक से दहला

सऊदी अरब में पैगम्बर मुहम्मद साहब की मस्जिद के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 5 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 5 अन्य घायल भी हुए हैं। यह हमला मदीना में हुआ है। सऊदी अरब में यह बीते 24 घंटे में तीसरा हमला है। आगे पढ़ें

आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत ने EU से मांगा सहयोग

भारत के विदेश राज्यमंत्री वी. के. सिंह ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा के क्षेत्र में साथ काम कर सकते हैं और उन्हें ऐसा करना चाहिए। पुर्तगाल के तटवर्ती टाउन कासकैस में सोमवार को हुए 'होरासिस इंडिया मीटिंग' में 'भारत और यूरोपीय संघ संबंधों में आगे क्या?' विषय पर दिए अपने भाषण में वी. के. सिंह ने कहा, "हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और सुरक्षा में साथ मिलकर और बेहतर कर सकते हैं और ऐसा करने की जरूरत भी है।" आगे पढ़ें

इस्तांबुल हवाईअड्डा हमले को लेकर 17 और लोगों पर आरोप

इस्तांबुल हवाईअड्डे पर हमले को लेकर 11 रूसी नागरिकों सहित 17 लोगों पर आरोप लगाया गया है, जिससे इस आत्मघाती हमले में आरोपी बनाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। दोगान समाचार एजेंसी के हवाले से आज बताया गया कि हालिया संदिग्धों में छह तुर्की नागरिक भी शामिल हैं और इन पर एक सशस्त्र आतंकवादी समूह से जुड़े होने का आरोप है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें

ट्राई ने लॉन्च किया मोबाइल इंटरनेट की स्पीड मापने वाला एप, कंपनियों के लिए तय होंगे सर्विस क्वालिटी नियम

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यूजर्स को मिलने वाली तत्काल आधार पर मोबाइल इंटरनेट डेटा की गति मापने वाला एप को लॉन्च किया है। इस मौके पर रेगुलेटर ने कहा कि वह एक महीने के अंदर वायरलेस डेटा के लिए नए सर्विस क्वालिटी नियम तय करेगा। इससे यूजर्स को इंटरनेट की सही स्पीड मिल सकेगी। आगे पढ़ें

नए ऑर्डर में कमी के कारण सर्विस सेक्टर की ग्रोथ लगातार तीसरे महीने घटी, ब्याज दरों में कटौती को लगेगा झटका

सर्विस सेक्टर की ग्रोथ रेट में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई। जून में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ सात महीने के निचले स्तर पर आ गई। आज जारी एक मासिक सर्वे के मुताबिक ऐसा मुख्य तौर पर नए ऑर्डर में कमी के मद्देनजर हुआ। इससे आरबीआई द्वारा दरों में कटौती की मांग को बल मिलेगा। भविष्य की बिजनेस ग्रोथ को लेकर संभावनाएं फरवरी के बाद से अब तक न्यूनतम स्तर पर हैं जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनाए रखने को लेकर चिंता बढ़ी है। आगे पढ़ें

2017 तक हटेंगे 2.8 लाख पुराने डीजल वाहन, वाहन मालिकों को सरकार देगी 1 लाख रुपए तक मुआवजा

सड़कों पर प्रदूषण फैला रहे पुराने डीजल वाहनों को सड़क से हटाने के लिए सरकार ने विस्‍तृत एक्‍शन प्‍लान तैयार किया है। सरकार की योजना अगले साल तक 10 साल पुराने करीब 2.8 लाख डीजल वाहनों को बीएस4 मानकों के अनुरूप व्‍हीकल से बदलने की है। खासबात यह है कि सरकार वाहन मालिकों को प्रोत्‍साहित करने के लिए 100000 रुपए देने का प्रावधान भी करने जा रही है। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें

सनी लियोन ने कहा मैं किसी भी फिल्म के लिए नहीं गा रहीं गाना

अभिनेत्री सनी लियोन ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें यह कहा गया है कि वह किसी फिल्म के लिए गाना गा रही हैं। सनी का कहना है कि वह किसी बड़े समारोह के लिए अभ्यास कर रहीं थी, जहां उन्हें असल में गाते सुना जाएगा। अभिनेत्री ने सोमवार को एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें एक संगीत स्टूडियो में माइक के सामने खड़े देखा जा रहा है और उनकी इस फोटो से कई अटकलें भी लगाई गई। आगे पढ़ें

स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा बन सकते हैं अमिताभ बच्चन

केंद्र सरकार ने अभिनेता अमिताभ बच्चन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का चेहरा बनने के लिए संपर्क किया है। इससे पहले खबरें थीं कि अमिताभ को सरकार के अतुल्य भारत अभियान का ब्रांड एम्बैसडर बनाने की योजना पर सरकार पुनर्विचार कर रही है। आगे पढ़ें

अनुष्का ने विराट संग देखी 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग

जब से विराट और अनुष्का का पैचअप हुआ है तब से दोनों अक्सर साथ-साथ ही देखे जाते हैं। हाल ही में दोनों को फिल्म 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान यशराज स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इसके पहले कई बार यह लवबर्ड्स एयरपोर्ट और डिनर डेट पर भी साथ देखे जा चुके हैं। आगे पढ़ें

खेल की खबरें

संकटों से घिरे रियो में एक महीने बाद शुरू होगा खेलों का महासमर

अपराधों से घिरे और आर्थिक तंगहाली की मार झेल रहे रियो दि जिनेरियो में ठीक एक महीने बाद ओलंपिक खेल शुरू होंगे और इसके साथ ही खेलों के महाकुंभ की मेजबानी करने वाला यह पहला दक्षिण अमेरिकी शहर बन जायेगा। सभी स्टेडियम तैयार हो चुके हैं जिन्हें फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। आगे पढ़ें

Wimbledon: सानिया क्वार्टर फाइनल में, बोपन्ना हारे

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा स्विट्जरलैंड की अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। हालांकि भारत के शीर्ष युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पुरुष युगल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। आगे पढ़ें

फाइनल में पहुंचने के लिये रोनाल्डो के तिलिस्म को तोड़ना होगा वेल्स को

जेरेथ बाल की अगुवाई वाली वेल्स टीम बुधवार को यूरो 2016 सेमीफाइनल में पुर्तगाल से खेलेगी तो 50 बरस में किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश टीम बनने के लिये उसे स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर अंकुश लगाना होगा। वेल्स ने सितारों से सजी बेल्जियम टीम को 3-1 से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। आगे पढ़ें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत