1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण, 2 हजार किमी तक मार करने में सक्षम

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण, 2 हजार किमी तक मार करने में सक्षम

 Written By: Agencies
 Published : May 04, 2017 04:11 pm IST,  Updated : May 04, 2017 04:11 pm IST

देश ने गुरुवार को ओडिशा तट पर मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण किया।

Agni missile- India TV Hindi
Agni missile

भुवनेश्वर: भारत ने गुरुवार को ओडिशा तट पर मध्यम दूरी की परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-2 का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, बालासोर जिले में एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर इंटेग्रेटिड टेस्ट रेंज (ITR) के प्रक्षेपण परिसर 4 से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया गया। भारतीय सेना की विशेषीकृत मिसाइल हैंडलिंग यूनिट स्ट्रैटजिक फोर्सेज कमांड (एससीएफ) ने सुबह 10.20 बजे यह परीक्षण किया।

अग्नि-2 मिसाइल में दो ठोस ईंधन और एक पोस्ट बूस्ट व्हिकल (पीबीवी) है, जो मिसाइल के रिएंट्री व्हिकल (आरवी) से जुड़ा हुआ है। यह 20 मीटर लंबी मिसाइल दो भागों में बंटी हुई है। मिसाइल की मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर से अधिक है। यह 20 मीटर लंबी है और इसका वजन 17 टन है। यह 1,000 किलोग्राम तक भार उठा सकती है।

अग्नि सीरीज के मिसाइल को डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। इस मिसाइल के विकास में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का अहम योगदान रहा है। इस सीरीज की मिसाइल 2007 में भारतीय सेना में शामिल की गई थी। अब भारत इस सीरीज के मिसाइल के कई विकसित मॉडल तैयार कर चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत