1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यात्रियों के लिए रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट, लॉन्च की अपग्रेडिड टिकट बुकिंग वेबसाइट

यात्रियों के लिए रेलवे का न्यू इयर गिफ्ट, लॉन्च की अपग्रेडिड टिकट बुकिंग वेबसाइट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 02:39 pm IST

वेबसाइट को पहले की वेबसाईट के मुकाबले ज्यादा यूरजर फ्रेंडली बताया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को रेलवे की अपग्रेडिड वेबसाइट और मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की है

रेलवे ने अपने...- India TV Hindi
रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की अपग्रेडिड वेबसाइट लॉन्च की है Image Source : RAILWAY TWITTER @RAILMININDIA

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने अपने रेल यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग के लिए एक पहले से ज्यादा बेहतर वेबसाइट और मोबाइल  लॉन्च की है, रेलवे ने इसे अपने यात्रियों के लिए नए साल का तोहफा बताया है। इस नई वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग के साथ रिटायरिंग रूम, भोजन और होटल बुकिंग भी की जा सकेगी। वेबसाइट को पहले की वेबसाईट के मुकाबले ज्यादा यूरजर फ्रेंडली बताया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को रेलवे की अपग्रेडिड वेबसाइट और मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग की है। 

अपग्रेडिड वेबसाइट की मुक्य विशेषताएं

  • टिकट बुकिंग के साथ-साथ खाना, रिटायरिंग रूम और होटल की बुकिंग भी की जा सकेगी
  • टिकट बुक करते समय स्टेशन, गाड़ी को सर्च करने में पहले के मुकाबले कम समय लगेगा
  • रिफंड स्टेटस को पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर किया गया है
  • साईबर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वेबसाईट को ज्यादा सुरक्षित किया गया है
  • टिकट बुकिंग का पहले के मुकाबले ज्यादा लोड संभालने में सक्षम

आईआरसीटीसी की मौजूदा वेबसाइट के जरिए रोजाना 8 लाख टिकट बुक किए जाते हैं जो रेलेवे के राजाना बिकने वाले टिकटों का लगभग 83 प्रतिशत है, देशभर में IRCTC के 6 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत