1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर नहीं देना होगा सर्विस टैक्स

रेल टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर नहीं देना होगा सर्विस टैक्स

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2016 11:57 pm IST,  Updated : Nov 22, 2016 11:57 pm IST

भारतीय रेलवे ने मंगलवार को टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर अब तक लगने वाले सेवा कर को हटाने की घोषणा की है।

Indian railway- India TV Hindi
Indian railway

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने मंगलवार को टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग पर अब तक लगने वाले सेवा कर को हटाने की घोषणा की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 23 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच टिकटों की गैर-नकदी बुकिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया।

रेलवे के प्रवक्ता अनिल कुमार सक्सेना ने बताया, "अब रेलवे से सफर करने वाले लोगों को 23 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच IRCTC के जरिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग करने पर सेवा कर नहीं देना पड़ेगा।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने बताया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और IRCTC के अधिकारियों के बीच यहां मंगलवार को हुई बैठक के दौरान गैर-नकदी लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया। रेलवे IRCTC के जरिए ऑनलाइन बुकिंग पर स्लीपर श्रेणी के लिए 20 रुपये और वातानुकूलित श्रेणी के लिए 40 रुपये सेवा कर लेती थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आठ नवंबर को काले धन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अवैध घोषित करने के बाद से यात्रियों को बुकिंग खिड़की से टिकट खरीदने में नकदी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बुकिंग खिड़की से टिकट खरीदने और रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त रेस्तरां से खाद्य सामग्री खरीदने पर 24 नवंबर तक पुराने अमान्य नोट स्वीकार किए जाने की छूट भी दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत