1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुषमा ने ट्वीट में दी जानकारी, कल दिल्ली पहुंचेंगे भारतीय उलेमा

सुषमा ने ट्वीट में दी जानकारी, कल दिल्ली पहुंचेंगे भारतीय उलेमा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 19, 2017 01:07 pm IST,  Updated : Mar 19, 2017 01:07 pm IST

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े उन दो उलेमाओं में से एक से बात की जो हाल ही में पाकिस्तान में लापता हो गए थे। सुषमा

indian ulema will reach delhi tomorrow- India TV Hindi
indian ulema will reach delhi tomorrow

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह से जुड़े उन दो उलेमाओं में से एक से बात की जो हाल ही में पाकिस्तान में लापता हो गए थे। सुषमा ने ट्वीट किया, मैंने सैयद नाजिम अली निजामी से बात की है जो कराची में हैं। उन्होंने मुझे बताया कि वे लोग सुरक्षित हैं और कल दिल्ली लौटेंगे।

पाकिस्तान ने कल भारत को अवगत कराया था कि दोनों उलेमा का पता चल गया है और वे कराची पहुंच गए हैं। आसिफ निजामी 80 साल के हैं और वह हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह के सज्जादानशीं हैं। वह अपनी बहन से मिलने आठ मार्च को अपने भतीजे नाजिम अली निजामी के साथ पाकिस्तान गए थे और उनको 20 मार्च को भारत लौटना था।

सुषमा स्वराज ने कल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से बात की थी। इससे पहले पाकिस्तानी सूत्रों ने कहा था कि मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट से कथित संबंधों को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने दोनों उलेमा को हिरासत में लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत