पटना: टॉपर्स घोटाला मामले में बिहार में फोटो वॉर शुरू हो गई है। रविवार को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मास्टरमाइंड बच्चा राय और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह के बीच कनेक्शन का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर तस्वीरें जारी की। इसके बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री और बच्चा राय की एक साथ तस्वीर सामने आई है।
तेजस्वी यादव ने कहा था कि मोदी के फेवरेट मंत्री के साथ बिहार के टॉपर घोटाले का मास्टरमाइंड। अब नीतीश कुमार के साथ बच्चा राय की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। नीतीश के साथ इस तस्वीर को तेजस्वी यादव का जवाब बताया जा रहा है। सोशल साइट पर इस तस्वीर को तेजस्वी यादव के साथ भी शेयर किया जा रहा है। इससे पहले तेजस्वी ने भी गिरिराज सिंह और बच्चा राय की तस्वीरें शेयर की थी।
अब पूरी तरह से बच्चा राय को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। कोशिश ये बताने की हो रही है कि किसकी कमीज़ ज्यादा दागदार है और मास्टरमाइंड का मददगार कौन-कौन है। आपको बता दें कि बच्चा राय ने पूछताछ में कबूला है कि उसके कई राज्य और केंद्र के मंत्रियों से संबंध हैं उसके बाद ऐसी तस्वीरें तो आनी ही थीं।
Also read: