1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आयकर विभाग ने जनधन खातों में 1.64 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी

आयकर विभाग ने जनधन खातों में 1.64 करोड़ रुपये की अघोषित आय पकड़ी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 04, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Dec 04, 2016 05:13 pm IST

नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद जनधन खातों में कुछ व्यक्तियों द्वारा जमा की गई 1.64 करोड़ रपये की अघोषित आय और अन्य विसंगतियों का पता लगाया है। इन लोगों ने कभी भी

jandhanyojna- India TV Hindi
jandhanyojna

नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद जनधन खातों में कुछ व्यक्तियों द्वारा जमा की गई 1.64 करोड़ रपये की अघोषित आय और अन्य विसंगतियों का पता लगाया है। इन लोगों ने कभी भी आयकर रिटर्न दाखिल नहीं किया और अपनी आय भी आयकर सीमा से कम दिखाई है। 

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, जनधन खातों में अचानक से भारी मात्रा में संदिग्ध नकदी जमा कराए जाने और अन्य विसंगतियां पाए जाने के बाद विभाग ने देशभर में ऐसे खातों की गहन जांच की है। 

बयान के मुताबिक जनधन खातों में 1.64 करोड़ रपये की अघोषित आय पायी गई है। यह रकम ऐसे लोगों ने जमा करायी है जिन्होंने कभी रिटर्न दाखिल नहीं किया और अपनी आय भी आयकर सीमा से कम दिखाई है। 

विभाग ने कोलकाता, मिदनापुर, आरा (बिहार), कोच्चि और वाराणसी के बैंक खातों में संदिग्ध गतिविधि को पकड़ा है। अधिकारियों के अनुसार करीब आधा दर्जन शहरों के कुछ खाते विभाग की निगरानी में हैं। 

आयकर विभाग ने बिहार में ऐसे एक खाते से 40 लाख रपये जब्त किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत