1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर : हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर कयूम मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर : हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर कयूम मुठभेड़ में ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2017 11:22 pm IST,  Updated : Sep 26, 2017 11:22 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर में लंबे अरसे से सुरक्षा बलों की नजर से बचता रहा हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर कयूम नजर मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश के दौरान मारा गया।

encounter- India TV Hindi
encounter Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में लंबे अरसे से सुरक्षा बलों की नजर से बचता रहा हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर कयूम नजर मंगलवार को सुरक्षाबलों द्वारा पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश के दौरान मार गया। बारामूला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सय्यद इम्तियाज हुसैन ने आईएएनएस से उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नजर की हत्या की पुष्टि की।

हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकवादी कमांडर की मौत के बारे में जानकारी देते हुए हुसैन ने कहा कि नजर 1999 में आतंकवाद का प्रशिक्षण लिया था, उस समय उसने समूह के तत्कालीन विवादास्पद कमांडर अब्दुल माजिद डार को मार डाला था।

उन्होंने बताया कि नजर सोपोर शहर के बाटापोरा का था। उसने खुद को एचएम से कुछ समय तक अलग रखा था। यही कारण था कि उसे हिजबुल के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन से मिलने के लिए पाकिस्तान में एचएम के बेस कैंप में बुलाया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "उनके साथ समस्याओं को सुलझाने के बाद, सलाहुद्दीन ने उसे कश्मीर में संगठन की कमान संभालने के लिए वापस भेजा था। वापस घाटी में घुसपैठ के दौरान मंगलवार को उसे मार दिया गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत