1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शोपियां में CRPF के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला, 4 घायल

शोपियां में CRPF के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला, 4 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 12:46 pm IST

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले मे सुरक्षा बलों के दो जवानों समेत चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस

kashmr- India TV Hindi
kashmr

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आज सीआरपीएफ के एक गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले मे सुरक्षा बलों के दो जवानों समेत चार लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने दल पर सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर ग्रेनेड फेंका। घायलों को शोपियां के जिला अस्पताल ले जाया गया है। आतंकियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। 

इसके पहले श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकियों के साथ आज लगातार दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जारी है। आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिया है। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) के नजदीक का इलाका खाली करवा लिया गया है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी हैं।

एक अधिकारी ने बताया, आतंकियों के सफाए के लिए सुरक्षा बलों ने आज सुबह से हमले तेज कर दिए हैं। तीन से चार आतंकी कल तड़के ईडीआई परिसर में घुस गए थे और इनमें से एक इमारत में उन्होंने पोजीशन ले ली थी। ऐसी आशंका है कि ये आतंकी परिसर में नदी किनारे से घुसे हो सकते हैं लेकिन इसकी पुष्टि अभियान खत्म होने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत