फरीदाबाद: फरीदाबाद की पत्रकार पूजा तिवारी सुसाइड केस में इंस्पेक्टर अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर अमित से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें पूजा तिवारी जिस वक्त सोसायटी के फ्लैट से गिरी थी इस्पेंक्टर अमित उनके साथ मौजूद थे।
इससे पहले पूजा तिवारी का सुसाइड लेटर सामने आया और कहा जा रहा है कि ये चिट्ठी पूजा ने अपने मम्मी-पापा को लिखी थी। इस लेटर में पूजा की जिंदगी का दर्द झलकता है। लेटर में पूजा ने अपने मम्मी-पापा से माफी मांगी है और कहा कि कुछ भी करो लेकिन पत्रकार ना बनो। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि लेटर में पूजा की हैंडराइटिंग है। इस बारे में पुलिस पूजा के माता-पिता से पूछताछ करेगी।
इंदौर की रहने वाली पूजा पेशे से पत्रकार थी और शोहरत कमाने का सपना लेकर दिल्ली आई थी लेकिन रविवार रात पूजा की रहस्यमय मौत हो गई। फरीदाबाद से सेक्टर 46 के सद्भाभावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में करीब 20 दिन पहले ही पूजा की शिफ्ट हुई थी। पूजा के साथ उसका फैमिली फ्रेंड अमित भी रहता था जो कि हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर है। रविवार रात करीब डेढ़ बजे के आसपास न जाने क्या हुआ कि पूजा पांचवीं मंजिल से नीचे आ गिरी और उसकी मौत हो गई।