जस्टिस लोढ़ा ने बीसीसीआई का अकाउंट फ्रीज किए जाने की खबरों का खंडन किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि बीसीसीआई के अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। आपको बता दें कि जस्टिस आरएम लोढ़ा कमिटी की तरफ से बैंक अकाउंट फ्रीज करने के निर्देश से नाराज बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड का मौजूदा दौरा रद्द करने का फैसला किया है।
देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
बैंकों को भेजी चिट्ठी में लोढ़ा कमेटी की ओर से कहा गया था कि समिति को पता चला है कि 30 सितंबर 2016 को बोर्ड ने एक आपात बैठक में विभिन्न सदस्य एसोसिएशन को मोटी रकम मुहैया कराने का फासला लिया है। सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पर गुरुवार को सुनवाई के बाद अहम निर्देश जारी होना है इसलिए बैंकों को यह निर्देश दिया जाता है कि बीसीसीआई के खाते से पैसे नहीं निकलने चाहिए।