1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कपिल मिश्रा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

कपिल मिश्रा को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2017 08:55 am IST,  Updated : May 10, 2017 08:55 am IST

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल मिश्रा को फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई है।

Kapil Mishra- India TV Hindi
Kapil Mishra Image Source : PTI

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल मिश्रा को फोन पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मिश्रा ने बताया कि फोन नहीं उठाने पर वॉट्सअप पर गाली और धमकी दी गई है। (ये हैं भारत की महिला राजनेता जो अपने ग्लैमरस लुक के लिये भी हैं मशहूर)

बताया जा रहा है कि कल रात इंटरनेशनल नंबर से कपिल मिश्रा के पास फोन आया था। बता दें कि कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लिए थे।

इसके साथ ही कपिल ने सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल के साढ़ू एसके बंसल के लिए 50 करोड़ का एक सौदा कराने की भी बात कही है। कपिल इन शिकायतों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल से भी मिले थे और उन्होंने एंटी करप्शन ब्रांच को दिल्ली में टैंकर घोटाले के सबूत भी सौंपे।

इसके बाद कपिल मिश्रा ने सीबीआई के समक्ष भी अपनी शिकायतें रखीं। बता दें कि कपिल को शनिवार को जल मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उनसे पार्टी की सदस्यता भी छीन ली गई। मंगलवार को सीबीआई दफ्तर जाने के बाद कपिल ने कहा था कि वह बुधवार से भूख हड़ताल भी करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....

यहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?
ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत