1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Karnataka SSLC Result 2017 3 बजे http://kseeb.kar.nic.in/ पर होगा घोषित

Karnataka SSLC Result 2017 3 बजे http://kseeb.kar.nic.in/ पर होगा घोषित

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2017 01:45 pm IST,  Updated : May 12, 2017 01:47 pm IST

कर्नाटक SSLC 2017 की परीक्षाएं जिन बच्चों ने दी थी आखिरकार उनके लिए राहत भरी खबर आ ही गई। जी हां कर्नाटक SSLC 2017 का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित होगा।

exam result- India TV Hindi
exam result

कर्नाटक: कर्नाटक SSLC 2017 की परीक्षाएं जिन बच्चों ने दी थी आखिरकार उनके लिए राहत भरी खबर आ ही गई। जी हां कर्नाटक SSLC 2017 का परीक्षा परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित होगा। जिन बच्चों और माता-पिताओं को रिजल्ट का बेसबरी से इंतज़ार था, आज उनका इंतज़ार खत्म होने का दिन है। परीक्षा देने के बाद हर बच्चे के दिमाग में सिर्फ यही चलता है कि बस जल्दी से उसका रिजल्ट आ जाए, क्योंकि बच्चे अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए बेहद उतावले होते है। तो बस 3 बजे तक का करें इंतज़ार 3 बजे आपका रिजल्ट होगा आपके हाथों में।

आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट होगा घोषित रिजल्ट जानने के लिए यहां किंल्क करें 

क्या-क्या चाहिए रिजल्ट देखने के लिए और कहाँ देखें रिजल्ट :

  • आपके पास अपना बोर्ड रोल नंबर या फिर पंजीकरण संख्या
  • एडमिट कार्ड होना चाहिए।
  • आप अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट https://kseeb.kar.nic.in/  पर जाकर देख सकते है।

जहाँ एक तरफ बच्चे रिजल्ट जानने के लिए उतावले होते हैं तो वही माता-पिता को अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम कि काफी चिंता होती है। उनके मन में रिजल्ट को लेकर डर बैठा रहता है, हांलाकि हम ये नही कह सकते की बच्चों को अपने परीक्षा परिणाम की कोई चिंता नही होती। जबाकि बच्चा भी अपने रिजल्ट को लेकर उतना ही चिंतित होता है, जितना कि उनके मम्मी-पापा। अब बस 3 बजे तक का इंतज़ार फिर उसके बाद SSLC 2017 के रिजल्ट घोषित हो जाएगें।

 
कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड सन 1966 में अस्तित्व में आया था और तब से यह बोर्ड SSLC और अन्य परीक्षाओं का संचालन करता आ रहा है। बोर्ड ने अपनी मूल्यांकन प्रणाली और परिणाम में सुधार करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते बोर्ड ने मंडल कार्यालय स्थापित किए हैं। तो वही बोर्ड हर साल जून और मार्च के महीने में परीक्षा के असफल उम्मीदवारों के लिए पूरक परीक्षाएं भी आयोजित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत