1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलगाववादी अपने बच्चों को सुरक्षित रखते हैं, युवाओं को संघर्ष में धकेलते हैं: राम माधव

अलगाववादी अपने बच्चों को सुरक्षित रखते हैं, युवाओं को संघर्ष में धकेलते हैं: राम माधव

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2017 10:54 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 10:54 pm IST

भाजपा नेता राम माधव ने अलगाववादी नेताओं को सबसे गैर-जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में युवाओं को संघर्ष में धकेल रहे हैं जबकि उनके अपने बच्चे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।

Ram Madhav- India TV Hindi
Ram Madhav

नयी दिल्ली: BJP नेता राम माधव ने आज अलगाववादी नेताओं को सबसे गैर-जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में युवाओं को संघर्ष में धकेल रहे हैं जबकि उनके अपने बच्चे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उनका यह बयान आज ऐसे समय में आया है जब सुरक्षा बलों के साथ कल हुए एक झड़प के दौरान तीन नागरिकों की मौत के खिलाफ अलगाववादियों द्वारा हड़ताल के आह्वान को देखते हुए कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में अधिक पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। 

भाजपा महासचिव ने कहा, 'वे (अलगाववादी) घाटी के युवाओं को जान बूझकर संघर्ष में धकेल रहे हैं जबकि उनके अपने बच्चे और नाती-पोते हमारे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'वे घाटी के आम लोगों को उकसाते हैं और उन्हें सुरक्षा बलों से टकराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जबकि उनके अपने बच्चे सुरक्षित स्थानों पर हैं।' उन्होंने कहा कि अलगाववादी सबसे गैर-जिम्मेदार नेता हैं।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत