1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. योगी की राह चले केजरीवाल, महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां रद्द

योगी की राह चले केजरीवाल, महापुरुषों के नाम पर छुट्टियां रद्द

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2017 07:59 pm IST,  Updated : Apr 28, 2017 07:59 pm IST

दिल्ली सरकार ने भी स्कूलों में महापुरुषों नाम पर छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस बारे में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिया गया है।

Kejriwal- India TV Hindi
Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल की सरकार भी अब यूपी के सीएम योगी की राह पर चल निकली है।  दिल्ली सरकार ने भी स्कूलों में महापुरुषों के नाम पर छुट्टियों को रद्द करने का फैसला किया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस बारे में मुख्य सचिव को निर्देश दे दिया गया है। वहीं सिसोदिया ने योगी आदित्यनाथ के फैसले की तारीफ की।

दिल्ली के स्कूलों में भी कई महापुरुषों की जयंतियों पर छुट्टी रहती है। इससे पहले यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 15 सार्वजनिक अवकाशों को रद्द करने का फैसला किया था। रद्द की गई छुट्टियों में ज्यादातर किसी न किसी महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि से संबंधित थे।

यूपी की योगी सरकार ने फैसला किया है कि महापुरुषों की जयंती पर स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे और उस दिन 2 घंटे संबंधित महापुरुष के बारे में छात्रों को बताया जाएगा। यूपी में 42 सार्वजनिक छुट्टियां हैं, जिनमें से 17 का संबंध किसी न किसी महापुरुष के बर्थडे या जयंती से संबंधित है।

ये भी पढ़ें: इस गांव में शादी से पहले संबंध बनाना है जरूरी, तभी होती है शादी!

नक्सलियों से बदला लेने के लिये CRPF को मिली 75 दिनों की खुली छूट!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत